IPL के शेर WTC में ढेर,रोहित ,विराट,शुभमन और ईशान

ऑस्ट्रेलिया और भारत (AUS vs IND) के बीच WTC फ़ाइनल 2023 का मुकाबला केनिंगटन ओवल, लंदन में खेला जा रहा था। इस मैच की पहली पारी में सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल (Shubman Gill) कुछ कमाल नहीं दिखा पाए और सस्ते में आउट होकर पवेलियन लौटे गए, जिसके बाद फैंस का गुस्सा सातवें आसमान पर चला गया।शुभमन गिल वही है जो IPL के मैचो में स्टार बैट्समैन थे | लेकिन WTC फाइनल में गली टूर्नामेंट के स्तर का क्रिकेट देखने को मिला |

भारतीय बल्लेबाजों का फ्लॉप शो जारी (source-media)

एक बार फिर टीम इंडिया आईसीसी ट्रॉफी जीतने में नाकाम रही. ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 209 रन के अंतर से हराकर वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम कर लिया. भारत की WTC Final में लगातार दूसरी हार है. 2021 में भी भारत वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का खिताब जीतने में नाकाम रहा था. तब न्यूजीलैंड ने साउथैप्टन में भारत को हराया था. इस हार के बाद सिर्फ कप्तान रोहित शर्मा ही सवालों के घेरे में नहीं है. उंगलियां कोच राहुल द्रविड़ पर भी उठ रही हैं.

कोच के तौर पर द्रविड़ का प्रदर्शन द्विपक्षीय सीरीज में तो अच्छा रहा. लेकिन, जहां बात आईसीसी टूर्नामेंट की आई, वहां वो फिसड्डी ही साबित हुए. गलत फैसले, कमजोर रणनीति और टीम के प्रदर्शन में निरंतरता का अभाव ये साफ नजर आया. टीम इंडिया इन 18 महीनों में घर में शेर रही, पर बाहर ढेर हो गई. ऐसे में अगर इस साल अक्टूबर-नवंबर में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप में वो बतौर कोच भारत को सफलता नहीं दिला पाए तो उन्हें फिर इसकी कीमत चुकानी पड़ सकती है.

IPL के शेर WTC में ढेर,रोहित ,विराट(source-socialmedia)

वर्ल्ड कप द्रविड़ के लिए आखिरी मौका?
WTC Final गंवाने के बाद बतौर कोच द्रविड़ के पास वनडे विश्व कप में अपनी साख बचाने का आखिरी मौका है. क्योंकि उनसे पहले डंकन फ्लेचर, अनिल कुंबले और रवि शास्त्री की आईसीसी टूर्नामेंट जिताने में नाकाम रहने के कारण कोच पद से छुट्टी हो चुकी है. हालांकि, द्रविड़ किस्मतवाले रहे हैं कि दो आईसीसी ट्रॉफी में नाकाम रहने के बावजूद उनपर गाज नहीं गिरी है. ऐसे में अगर उन्हें लंबे वक्त तक टीम इंडिया की बागडोर संभालनी है तो फिर विश्व कप उनके पास आखिरी मौका है.

विराट कोहली की कप्तानी छीने जाने के पीछे सबसे बड़ी वजह आईसीसी ट्रॉफी में नाकामी थी. रोहित शर्मा को कप्तान बनाए जाने के बाद से भारत को दो आईसीसी टूर्नामेंट में निराशा मिली है. आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के अलावा टी20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में पिछले साल मिली हार शामिल है.

रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम को आईसीसी टूर्नामेंट ही नहीं बल्कि पिछले साल एशिया कप में भी निराशा मिली थी. टीम फाइनल तक में भी जगह बनाने मे नाकाम रही थी. अब अक्टूबर-नवंबर में भारत में आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप खेला जाना है. यह रोहित शर्मा के लिए बतौर कप्तान आखिरी मौका माना जा रहा है. सूत्रों के अनुसार यहां अगर किसी कारण टीम ट्रॉफी जीतने में नाकाम रही तो कप्तानी पर बीसीसीआई को विचार करना होगा |

इसके अलावा क्वालिटी पेस अटैक के सामने काफी समय से भारतीय बल्लेबाजों का फ्लॉप शो जारी है। फिर चाहें वो कोहली हो, रोहित हो, पुजारा हो या उभरते हुए कथित स्टार शुभमन गिल। सभी ने जिस तरह निराश किया यह कहना गलत नहीं होगा कि यह खिलाड़ी शायद घर के और पाटा पिचों के ही शेर बनकर रहे गए हैं।

IPL के शेर WTC में ढेर,रोहित ,विराट और गिल (सूत्र-सोशल मीडिया )
Back to top button