
Xi Jinping शुरू की राजकीय यात्रा… निमंत्रण पर पहुंचे कंबोडिया
Xi Jinping Cambodia Visit: चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग कंबोडिया के राजा नोरोदम सिहामोनी के निमंत्रण पर राजकीय दौरे पर नोम पेन्ह पहुंचे। उनके विशेष विमान ने जैसे ही नोम पेन्ह अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर लैंड किया, राजा सिहामोनी ने उनका भव्य स्वागत किया। इस स्वागत समारोह में शाही परिवार के सदस्य, कंबोडियाई पीपुल्स पार्टी के अध्यक्ष और सीनेट के अध्यक्ष हुन सेन, नेशनल असेंबली के प्रथम उपाध्यक्ष चेम येब सहित कई शीर्ष नेता मौजूद थे।
हवाई अड्डे पर शी चिनफिंग के सम्मान में एक भव्य स्वागत समारोह आयोजित किया गया। इस मौके पर राष्ट्रपति शी ने एक लिखित भाषण के जरिए कंबोडिया की जनता और सरकार को पारंपरिक कंबोडियाई नववर्ष की शुभकामनाएं दीं।
उन्होंने कहा कि चीन-कंबोडिया संबंधों की नींव दोनों देशों के पूर्ववर्ती नेताओं ने मिलकर रखी है। यह रिश्ता समय की कसौटी पर खरा उतरा है और हर बदलती अंतरराष्ट्रीय परिस्थिति में मजबूती से टिका रहा है।
यह भी पढ़ें…
Healthcare Fraud में भारतीय मूल का डॉक्टर दोषी करार… नियंत्रित दवाओं के अवैध वितरण
शी चिनफिंग ने कहा कि दोनों देशों ने साझा भविष्य वाले द्विपक्षीय समुदाय के निर्माण और बेल्ट एंड रोड पहल में मिलकर काम किया है। उन्होंने एक-दूसरे के विकास, स्थिरता और समृद्धि में सहयोग दिया है और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर निष्पक्षता व न्याय के लिए मिलकर आवाज उठाई है। चीन और कंबोडिया ने मिलकर नए तरह के अंतरराष्ट्रीय संबंधों की मिसाल पेश की है और मानवता के साझा भविष्य के निर्माण की दिशा में भी योगदान दिया है।
यह भी पढ़ें…
Trade War के बीच चीन की बदली चाल… इंडियन्स के लिए वीजा चार्ज किया कम?
उन्होंने आगे कहा कि वह कंबोडियाई नेतृत्व के साथ मिलकर साझा विकास के नए रास्ते तलाशने, ‘डायमंड हेक्सालेटरल’ सहयोग ढांचे को और समृद्ध बनाने, रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने, दोनों देशों की जनता के लिए और अधिक लाभ सुनिश्चित करने तथा क्षेत्रीय और वैश्विक शांति व स्थिरता में सकारात्मक योगदान देने को लेकर आशान्वित हैं।
हवाई अड्डे पर चीन के कंबोडिया में राजदूत वांग वनपिन भी राष्ट्रपति शी का स्वागत करने विशेष रूप से उपस्थित थे।
यह भी पढ़ें…