Uttarakhand: चारधाम यात्रा शुरू, यमुनोत्री धाम पर भारी भीड़, सरकार की तैयारियों की खुली पोल..

Yamunotri Yatra News: चार धाम यात्रा की शुरुआत के साथ ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ तीर्थस्थलों पर उमड़ रही है। भारी भीड़ ने उत्तराखंड सरकार की तमाम तैयारियों की पोल खोल कर रख दी है। यमुनोत्री धाम में भारी भीड़ के कारण हवाई पर पैदल तीर्थयात्रियों ने जाम जैसी स्थिति उत्पन्न कर दी।

चार धाम यात्रा की शुरुआत के साथ ही तीर्थ स्थलों पर भारी भीड़ उमर रही है। क्राउड मैनेजमेंट को लेकर उत्तराखंड की पुष्कर सिंह धामी सरकार की तैयारियों पर सवाल उठने लगे हैं। दरअसल, यमुनोत्री धाम में पहले ही दिन 12 हजार से अधिक लोगों के पहुंचने के बाद सवालों का सिलसिला शुरू हो गया। यमुनोत्री धाम में भारी भीड़ उमड़ने के कारण जाम जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई। लोग न आगे बढ़ रहे पा रहे थे, न पीछे जा पा रहे थे। ऐसे में श्रद्धालुओं को भारी दिक्कत का सामना करना पड़ा।

घोड़ा और खच्चर वाले अपने-अपने स्थान पर भी पहले दिन उतर नहीं पाए। पालकी वालों को भी कोई मदद नहीं मिली। चार धाम यात्रा में भारी भीड़ को देखते हुए पर्यावरणविद चिंतित नजर आ रहे हैं। वहीं, धामी सरकार में मंत्री सतपाल महाराज ने चार धाम यात्रा में आने वाले श्रद्धालुओं को लेकर नसीहत दी है। उन्होंने कहा है कि श्रद्धालु सरकार के निर्देशों का पालन करें। साथ ही, उन्होंने अधिकारियों को भी सख्त हिदायत दी है कि अफसर ‘अतिथि देवो भव:’ की परंपरा का विशेष ध्यान रखें।

यमुनोत्री मंदिर के कपाट शुक्रवार को अक्षय तृतीया पर देश-विदेश के श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खोल दिए गए। इससे पहले शुक्रवार की सुबह मां यमुना की उत्सव डोली शीतकालीन प्रवास खरसाली, खुशी मठ से अपने भाई शनिदेव की अगुवाई में यमुनोत्री धाम पहुंची। रोहिणी नक्षत्र की बेला में वैदिक मंत्रों के पाठ और विधि-विधान के साथ तीर्थ-पुरोहितों की उपस्थिति में सुबह 10:29 बजे मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए गए। इसके बाद श्रद्धालुओं का हुजूम यमुनोत्री धाम में उमड़ पड़ा। पहले ही दिन कुल 12,913 भक्तों ने दर्शन किए।

भक्तों की भारी भीड़ के कारण यमुनोत्री हाइवे पर जाम जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई। बुजुर्ग तीर्थयात्रियों को ले जाने वाले डोली वाहक भी किनारे पर बैठे नजर आए। उनका कहना है कि अभी दो-तीन दिन ऐसी ही भीड़ रहेगी। इसके बाद ही लोगों और डोली के चलने लायक स्थिति बन पाएगी। कुल मिलाकर 46,426 श्रद्धालु तीन धामों में दर्शन के लिए पहले दिन पहुंचे। सबसे अधिक केदारनाथ धाम में 29,030 श्रद्धालुओं ने कपाट खुलने के बाद बाबा केदार के दर्शन किए। वहीं, गंगोत्री धाम पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की संख्या 5203 रही।

सरकार ने दिए निर्देश

वीआईपी दर्शन नहीं

केदारनाथ धाम में वीआईपी दर्शन की व्यवस्था पहले दिन नहीं दिखाई दी। कपाट खुलने के बाद सीएम धामी ने बाबा केदार का दर्शन-पूजन किया। इसके बाद आम और खास सभी भक्तों को दर्शन की सुविधा दी गई। पिछले सालों की तरह वीआईपी लाइन नहीं दिखाई दी। सभी भक्तों को गर्भगृह में जाने का मौका दिया गया। ऐसी व्यवस्था पहली बार दिखाई।

Back to top button