गन्ना किसानों का 1,12,829 करोड़ का भुगतान किया है योगी सरकार ने: सुरेश राणा

लखनऊ। उप्र के गन्ना मंत्री सुरेश कुमार राणा ने कहा कि कि पिछले साढ़े तीन वर्ष में योगी आदित्यनाथ सरकार ने गन्ना किसानों का 1,12,829 करोड़ रुपए का भुगतान किया है। यह आजादी के 70 वर्षों में अब तक का सर्वाधिक भुगतान है।
सुरेश कुमार राणा ने बताया कि 2017 में प्रदेश में जब भाजपा सरकार ने काम संभाला तो गन्ना किसानों की हालत बेहद खराब थी। योगी आदित्यनाथ सरकार से पहले सत्ता पर काबिज रही सरकारों ने चीनी मिल मालिकों के साथ गठजोड़ करके किसानों की बड़ी धनराशि को दबा रखा था।
सुरेश राणा ने कहा योगी आदित्यनाथ ने सत्ता संभालने के बाद सबसे पहले किसानों के पक्ष में फैसले लेना शुरू किया। जब भाजपा की सरकार आई थी किसानों के गन्ना मूल्य का भुगतान पांच-छह वर्षों का बकाया था।
गन्ना मंत्री ने बताया कि हमारी गन्ना समितियों में लगभग 67 लाख गन्ना किसान पंजीकृत हैं। इसके साथ ही विभाग तीन करोड़ 35 लाख परिवारों के साथ जुड़ा है।
प्रदेश की कुल जीडीपी में में गन्ना विभाग की हिस्सेदारी 8.45 प्रतिशत है और कृषि क्षेत्र की जीडीपी में में 20.18 प्रतिशत है। देश में चीनी उत्पादन में उत्तर प्रदेश की हिस्सेदारी 47 प्रतिशत है।