
अमेरिकी विदेश मंत्री से मिले एस जयशंकर… द्विपक्षीय संबंधों और वैश्विक चुनौतियों पर हुई बात
S. Jaishankar: भारत के विदेश मंत्री आसियान शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए मलेशिया पहुंचे हुए हैं। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने सोमवार को कुआलालंपुर में अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो से मुलाकात की, जहां दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय संबंधों, क्षेत्रीय विकास और वैश्विक चुनौतियों सहित कई मुद्दों पर चर्चा की. वहीं समिट से इतर उन्होंने अन्य देशों के विदेश मंत्रियों से मुलाकात की।
अमेरिकी विदेश मंत्री से मिले एस जयशंकर
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर साझा की गई एक पोस्ट में, जयशंकर ने कहा, “आज सुबह कुआलालंपुर में @SecRubio से मिलकर खुशी हुई. हमारे द्विपक्षीय संबंधों के साथ-साथ क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर हुई चर्चा की सराहना करता हूं.”
Glad to meet @SecRubio this morning in Kuala Lumpur.
Appreciated the discussion on our bilateral ties as well as regional and global issues.
🇮🇳 🇺🇸 pic.twitter.com/mlrqoyZypB
— Dr. S. Jaishankar (@DrSJaishankar) October 27, 2025
विश्वास, दीर्घकालिक संबंध और वैश्विक व्यापार सहयोग
जयशंकर ने कहा कि व्यापार समझौते ‘शुल्क या बाजार पहुंच’ से कहीं आगे तक फैले होते हैं और विश्वास, दीर्घकालिक संबंध और वैश्विक व्यापार सहयोग के लिए स्थायी ढाँचे बनाने पर केंद्रित होते हैं। यह दृष्टिकोण भारत की इस मंशा को रेखांकित करता है कि वह यह सुनिश्चित करे कि अमेरिका के साथ भविष्य का कोई भी समझौता उसके दीर्घकालिक आर्थिक लक्ष्यों के अनुरूप हो।
सतर्क और संतुलित रुख अपनाता रहेगा भारत
गोयल ने जोर देकर कहा कि भारत सतर्क और संतुलित रुख अपनाता रहेगा। वाशिंगटन के साथ बातचीत का परोक्ष रूप से जिक्र करते हुए उन्होंने कहा, ‘बहुत ही अल्पकालिक संदर्भ में बात यह नहीं है कि अगले छह महीनों में क्या होने वाला है। बात सिर्फ अमेरिका को स्टील बेचने की नहीं है।’
यह भी पढ़ें…
New CJI: कौन होंगे सुप्रीम कोर्ट के 53वें चीफ जस्टिस? CJI गवई ने कानून मंत्रालय को भेजा प्रस्ताव
लंबी अवधि के लिए होते हैं व्यापार समझौते
उन्होंने आगे कहा कि भारत की व्यापार रणनीति अल्पकालिक लक्ष्यों के बजाय दीर्घकालिक परिप्रेक्ष्य से निर्देशित होती है। उन्होंने कहा, ‘व्यापार समझौते लंबी अवधि के लिए होते हैं। यह केवल टैरिफ के बारे में नहीं है, यह विश्वास और रिश्ते के बारे में भी है। व्यापार समझौते व्यवसायों के बारे में भी होते हैं।
यह भी पढ़ें…
छठ महापर्व पर शीर्ष नेताओं ने दी शुभकामनाएँ, आस्था और प्रकृति के संगम को किया नमन
सम्मेलन की सफलता के लिए प्रेषित कीं पीएम मोदी की शुभकामनाएं
उन्होंने पोस्ट कर बताया, “मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम से मिलकर सम्मानित महसूस कर रहा हूं। आसियान शिखर सम्मेलन की सफलता के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की शुभकामनाएं प्रेषित कीं। हमारे द्विपक्षीय सहयोग और लोगों के बीच संबंधों को मजबूत करने के उनके विचारों की सराहना करता हूं।”
यह भी पढ़ें…





