बांग्लादेश के PM से मिले भारतीय उच्चायुक्त

Ex PM शेख हसीना के संबोधन से बढ़ा तनाव

 विदेश मंत्री खलीलुर रहमान से भी हुई मुलाकात
दिल्ली। भारत के उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी ने बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान से मुलाकात की। दोनों पड़ोसी देशों के बीच यह अहम मुलाकात ऐसे समय हुई है, जब पांच अगस्त को नई दिल्ली में बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के ऑनलाइन संबोधन के बाद दोनों देशों के राजनयिक संबंधों में तनाव बढ़ा है।  उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी ने बांग्लादेश के विदेश मंत्री खलीलुर रहमान से भी अकेले में मुलाकात की थी। वह आज की बैठक में भी मौजूद थे। भारतीय उच्चायुक्त की विदेश मंत्री के साथ मुलाकात इसलिए भी अहम मानी जा रही है। भारत और बांग्लादेश के संबंधों में आई हालिया तल्खी के बीच उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी ने पड़ोसी देश के प्रधानमंत्री से मुलाकात की। अवामी लीग की नेता शेख हसीना के भारत में सार्वजनिक संबोधन पर बांग्लादेश ने आपत्ति जताई थी।क्योंकि हाल में भारत से शेख हसीना की सार्वजनिक टिप्पणियों को लेकर ढाका और नई दिल्ली के बीच राजनयिक तनाव देखने को मिला है।
Back to top button