… जब ट्रंप ने चुपके से बदला अपने प्लेन का प्लान
ईरान से ट्रंप डर गए
“मैं सीक्रेट सर्विस और सेना की बात मानता हूं:ट्रंप
वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पुष्टि की है कि पिछले महीने तुर्की में नेटो सम्मेलन से रवाना होते समय उन्होंने चुपचाप विमान बदल लिया था। ऐसा संभावित ख़तरे की वजह से किया गया था। “मैं सीक्रेट सर्विस और सेना की बात मानता हूं। वे चाहते थे कि मैं दूसरी उड़ान और दूसरे विमान से जाऊं. मुझे वही करना था, जो उन्होंने कहा। यह जानकारी 8 जुलाई को ट्रंप टेलीविज़न कैमरों की मौजूदगी में एयर फ़ोर्स वन में सवार हुए थे। इसके बाद उन्हें एक कैटरिंग ट्रक की मदद से एक सैन्य विमान तक पहुंचाया गया था। आख़िरी समय में विमान बदलने के इस फ़ैसले से सवाल उठे हैं कि क्या जिस विमान को दिखावे के लिए इस्तेमाल किया गया था, उसमें मौजूद लोगों को ख़तरे में छोड़ दिया गया था। ट्रंप ने आगे कहा, “मुझे तो असल में लगता है कि जिस विमान से मैं गया उस पर ज्यादा खतरा था। मुझे लगता है कि उस पर ज्यादा खतरा था क्योंकि वही वह विमान होता जिसे वे शायद निशाना बनाते।ट्रंप की ये सफाई में बताया गया था कि ईरान की ओर से हत्या की कथित धमकी के बीच ट्रंप को चुपके से एयर फोर्स वन से एक छोटे सैन्य विमान में एयरपोर्ट कैटरिंग ट्रक के जरिए ले जाया गया था।





