
मोनालिसा-फरमान की शादी पर बवाल! ‘लव जिहाद’ के आरोपों पर प्रेस कॉन्फ्रेंस
Monalisa-Farman wedding: मोनालिसा और फरमान खान की शादी ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है. शादी को लेकर लव जिहाद के आरोप लगाए गए, जिन्हें दोनों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में पूरी तरह खारिज कर दिया.
Monalisa-Farman wedding: मध्यप्रदेश के खरगोन जिले के महेश्वर की रहने वाली मोनालिसा भोसले ने अपने प्रेमी फरमान से शादी कर ली है। बताया जा रहा है कि यह विवाह परिवार की इच्छा के खिलाफ हुआ है, जिसके बाद मोनालिसा ने अपने परिजनों से दूरी बना ली है। दोनों ने केरल में विवाह रचाने के बाद वहीं रहने की योजना बनाई है। शादी के बाद न्यूलीवेड्स मोनालिसा-फरमान ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की, जिसमें उन्होंने सारे सवालों के जवाब दिए.
हिंदू रीति-रिवाज से की है शादी
वहीं, मोनालिसा ने कहा कि उसने हिंदू रीति रिवाज से शादी की है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में मौजूद फरमान खान ने कहा कि हम आर्टिस्ट हैं और हर धर्म का सम्मान करते हैं। फरमान ने बताया कि शादी के लिए दोनों में से किसी ने अपना धर्म नहीं बदला है। वह मोनालिसा से प्यार करते हैं, इसलिए कन्वर्ट करना जरूरी नहीं है। मोनालिसा हिंदू है, इसलिए उसकी खुशी के लिए उसने हिंदू रीति रिवाज से शादी की।
View this post on Instagram
फरमान खान कौन हैं?
वायरल गर्ल मोनालिसा के पति फरमान खान एक एक्टर और मॉडल हैं जो महाराष्ट्र से ताल्लुक रखते हैं. फरमान रीजनल फिल्मों में काम करते हैं, इसके साथ ही कई मॉडलिंग प्रोजेक्ट्स से भी जुड़े हुए हैं.रिपोर्ट के अनुसार करीब डेढ़ साल पहले मोनालिसा की फेसबुक के जरिए फरमान से बातचीत शुरू हुई थी
केरल में बसने की तैयारी
फरमान के मुताबिक फिलहाल दोनों ने केरल में ही रहने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि यदि सब कुछ ठीक रहा तो आगे चलकर यहीं स्थायी रूप से बसने पर भी विचार करेंगे। वहीं मोनालिसा का कहना है कि उनके परिवार वाले गांव के ही एक युवक से उनकी शादी करवाना चाहते थे, लेकिन उन्होंने इससे इनकार कर दिया था। उन्होंने कहा कि उन्होंने अपनी मर्जी से फरमान के साथ जीवन बिताने का फैसला किया है।
यूपी का रहने वाला है फरमान
फरमान ने बताया कि वह यूपी के बागपत के रहने वाले हैं। उम्र संबंधी विवाद पर फरमान ने दावा किया कि मोनालिसा के आधार कार्ड पर उसकी उम्र 18 साल है। बर्थ सर्टिफिकेट के मुताबिक मोनालिसा भोसले की जन्मतिथि एक जनवरी 2008 है, जो मध्य प्रदेश से जारी किया गया है। फरमान ने बताया कि वह अपनी शादी कानूनी तौर से रजिस्टर्ड कराने के लिए अप्लाई किया है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में मोनालिसा ने शादी केरल पुलिस का धन्यवाद दिया।





