
Spider-Man Brand New Day के आने से सहमा बॉक्स ऑफिस, एडवांस बुकिंग में जलवा
मार्वल की फिल्म 'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' भारत में 30 जुलाई को रिलीज होगी। जानें स्टार कास्ट, कहानी और एडवांस बुकिंग की पूरी डिटेल।
Spider-Man Brand New Day: मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स (MCU) के चहेते सुपरहीरो स्पाइडर-मैन के फैंस का लंबा इंतजार अब खत्म होने वाला है। टॉम हॉलैंड (Tom Holland) स्टारर फिल्म ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ (Spider-Man: Brand New Day) का जादू बहुत जल्द भारतीय सिनेमाघरों में सिर चढ़कर बोलने वाला है।
सोनी पिक्चर्स एंटरटेनमेंट (Sony Pictures Entertainment) इस बहुप्रतीक्षित फिल्म को लेकर एक बड़ा दांव खेलने जा रही है। भारत में यह फिल्म वैश्विक रिलीज से पूरे 24 घंटे पहले ही बड़े पर्दे पर दस्तक दे देगी।
भारत में कब रिलीज होगी फिल्म? (Release Date)
दुनियाभर के सिनेमाघरों में ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ 31 जुलाई को रिलीज हो रही है, लेकिन भारतीय दर्शकों के लिए खुशखबरी यह है कि भारत में यह फिल्म 30 जुलाई 2026 (गुरुवार) को ही रिलीज कर दी जाएगी। भारत की भाषाई विविधता को ध्यान में रखते हुए मेकर्स इस फिल्म को 6 भाषाओं अंग्रेजी, हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम में पैन-इंडिया लेवल पर 2D, 3D और 4DX फॉर्मेट्स में रिलीज कर रहे हैं।
क्या होगी फिल्म की कहानी?
‘स्पाइडर-मैन: नो वे होम’ (Spider-Man: No Way Home) के अंत में डॉक्टर स्ट्रेंज के स्पेल (मंत्र) के बाद पूरी दुनिया पीटर पार्कर की पहचान भूल चुकी है। अब पीटर पार्कर एक अज्ञात लाइफ जी रहा है। उसकी गर्लफ्रेंड एमजे (Zendaya) और बेस्ट फ्रेंड नेड (Jacob Batalon) भी उसे नहीं पहचानते। ‘ब्रांड न्यू डे’ की कहानी वहीं से आगे बढ़ेगी।
एडवांस बुकिंग में आगे निकली ‘स्पाइडर मैन’
मार्वल की मोस्ट अवेडिट फिल्म ‘Spider-Man: Brand New Day’ भारत में रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है. एडवांस बुकिंग के मुताबिक, फिल्म ने PVR Inox और Cinepolis में पहले दिन के लिए 1.47 लाख से ज्यादा टिकट बेच दिए हैं. खास बात यह है कि फिल्म की रिलीज में अभी समय है, फिर भी इसने ‘The Odyssey’ और ‘Border 2’ की फाइनल एडवांस बुकिंग का रिकॉर्ड पीछे छोड़ दिया है.
फिल्म की स्टार कास्ट
फिल्म का निर्देशन डेस्टिन डैनियल क्रेटन (Destin Daniel Cretton) ने किया है। इसमें टॉम हॉलैंड (Tom Holland) स्पाइडर-मैन, जेंडया (Zendaya) एमजे और जैकब बातालॉन (Jacob Batalon) नेड लीड्स के किरदार में वापसी कर रहे हैं। वहीं मार्क रफालो (Mark Ruffalo) हल्क के रूप में नजर आएंगे। इसके अलावा सेडी सिंक, जॉन बर्न्थल और माइकल मैंडो भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे।
शुरुआती रुझानों को देखते हुए माना जा रहा है कि पहले वीकेंड में यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बंपर कमाई के रिकॉर्ड तोड़ेगी।





