ओवरटेकिंग विवाद बना जानलेवा, सड़क पर टहल रहे आर्मी अफसर की मौत

Dehradun News: इस घटना को लेकर देहरादून पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा और उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

Dehradun News: देहरादून में मसूरी रोड पर सोमवार सुबह-सुबह गोलीकांड की घटना से हड़कंप मच गया। रिटायर्ड आर्मी ब्रिगेडियर वीके जोशी की गोली लगने से मौके पर ही मौत हो गई। मामले में बताया जा रहा है कि राजपुर रोड पर दो कार सवारों में ओवरटेकिंग को लेकर विवाद हो गया था। जिसके बाद दोनों पक्षों में गोलियां चलनी शुरू हो गई। गोली टहल रहे रिटायर्ड आर्मी अफसर को लग गई।

दो गाड़ियों के बीच फायरिंग, चपेट में आए ब्रिगेडियर

पुलिस के अनुसार, इलाके में दो वाहनों में सवार लोगों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। देखते ही देखते विवाद फायरिंग में बदल गया। इसी दौरान चली एक गोली ब्रिगेडियर को जा लगी, जिससे उनकी मौके पर ही जान चली गई।

एक प्रत्यक्षदर्शी के मुताबिक, “मैं सुबह टहल रहा था, तभी गोली चलने की आवाज सुनी। जब मौके पर पहुंचा तो पता चला कि ब्रिगेडियर को गोली लगी है। वहां मौजूद लोगों ने बताया कि दो गाड़ियों में सवार लोग आपस में फायरिंग कर रहे थे।”

आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

फायरिंग के बाद फॉर्च्यूनर जोहड़ी गांव के पास पेड़ से टकरा गई, जिसके बाद आरोपियों ने कार सवारों के साथ मारपीट की और मौके से फरार हो गए. एसपी देहरादून ने बताया कि घटना में शामिल अभियुक्तों की तलाश के लिए पूरे जनपद में नाकेबंदी कर दी गई है और सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं.

SSP देहरादून व अन्य अधिकारियो द्वारा अस्पताल जाकर घटना से संबंधित व्यक्तियों से जानकारी ली गई, घटना में शामिल अभियुक्तों की तलाश के लिए एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर संपूर्ण जनपद में नाकेबंदी कर सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

Back to top button