Share Market Crash: ट्रंप की धमकी से शेयर बाजार में हाहाकार, सेंसेक्स में ज्यादा गिरावट

Share Market Crash:भारतीय शेयर बाजार सपाट खुले, लेकिन जल्द ही गिरावट के साथ कारोबार करने लगे। निफ्टी 50 22,722 पर सपाट खुला, जबकि बीएसई सेंसेक्स 73,305 पर स्थिर खुला।

Share Market Crash: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के सिविल इन्फ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाने की धमकी दी है। उनका कहना है कि अगर ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को नहीं खोला तो बुधवार सुबह उसकी तबाही तय है। ट्रंप की इस धमकी के बाद आज घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट दिख रही है। बीएसई सेंसेक्स में करीब 500 अंक गिरावट आई है जबकि निफ्टी 22,600 अंक से नीचे चला गया। सुबह 10 बजे सेंसेक्स 500.84 अंक यानी 0.68% गिरावट के साथ 72,818.71 अंक पर ट्रेड कर रहा था। निफ्टी भी 140.95 अंक यानी 0.62% फिसलकर 22,572.15 अंक पर आ गया।

सेंसेक्स कंपनियों का हाल

30 सेंसेक्स कंपनियों में से रिलायंस इंडस्ट्रीज, कोटक महिंद्रा बैंक, सन फार्मा, इंटरग्लोब एविएशन, अडानी पोर्ट्स और ICICI बैंक सबसे ज्यादा गिरने वाले शेयरों में शामिल थे। ट्रेंट, टाइटन, टेक महिंद्रा और भारत इलेक्ट्रॉनिक्स बढ़ने वाले शेयरों में शामिल थे।

वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.74 प्रतिशत बढ़कर 109.8 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल हो गया। एक्सचेंज डेटा के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) ने गुरुवार को 9,931.13 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। हालांकि, घरेलू संस्थागत निवेशकों (DIIs) ने 7,208.41 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

एशियाई बाजार

सोमवार सुबह एशियाई सूचकांकों में तेजी देखी गई। जापान का निक्केई 225 0.62% और व्यापक आधार वाला टॉपिक्स 0.23% बढ़ा। दक्षिण कोरिया का ब्लू-चिप कोस्पी 1.8% और स्मॉल-कैप कोस्डैक 0.98% बढ़ा। ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और हांगकांग में ईस्टर की छुट्टी के कारण आज कई एशियाई बाजार बंद हैं, जबकि चीन और ताइवान में मकबरे साफ करने का त्योहार, किंगमिंग महोत्सव मनाया जा रहा है।

कच्चा तेल

कच्चे तेल की कीमतों में आज ऊछाल देखा जा रहा है. वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट क्रूड (WTI) 111.84-114.57 डॉलर प्रति बैरल की रेंज में कारोबार कर रहा है. ब्रेंट क्रूड वायदा आज सुबह 1.48 परसेंट बढ़कर 110.64 डॉलर पर था. वहीं, COMEX पर कच्चे तेल की कीमतें 0.57 परसेंट की बढ़त के साथ 112.18 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड कर रही है.

US डॉलर

छह विदेशी मुद्राओं के मुकाबले डॉलर की वैल्यू को मापने वाला US डॉलर इंडेक्स (DXY) आज 0.18 परसेंट बढ़कर 100.21 पर था. यह इंडेक्स छह प्रमुख मुद्राओं की तुलना में US डॉलर की मजबूती या कमजोरी का मूल्यांकन करता है. इस बास्केट में ब्रिटिश पाउंड, यूरो, स्वीडिश क्रोना, जापानी येन, स्विस फ्रैंक आदि जैसी मुद्राएं शामिल हैं. 02 अप्रैल को रुपया 1.77 परसेंट मजबूत  होकर डॉलर के मुकाबले 93.10 पर बंद हुआ.

 

Back to top button