
Balen Shah की सरकार में बढ़ी अंदरूनी खटपट! अपनी ही पार्टी के सांसदों ने घेरा
Nepal News: नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह को सत्ता संभाले अभी चार महीने भी पूरे नहीं हुए हैं, लेकिन उनकी सरकार और कार्यशैली को लेकर सवाल उठने लगे हैं। विपक्षी दलों के साथ-साथ अब उनकी अपनी पार्टी राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (RSP) के भीतर भी असंतोष के संकेत दिखाई देने लगे हैं।
पार्टी के कई सांसदों ने सार्वजनिक रूप से सरकार के कामकाज और निर्णय लेने के तरीके पर सवाल उठाए हैं। सबसे ज्यादा नाराजगी प्रधानमंत्री बालेन शाह की कार्यशैली और सांसदों की भूमिका को लेकर सामने आ रही है।
सांसद जगदीश खरेल ने संसद में जताई नाराजगी
हाल ही में प्रतिनिधि सभा की एक बैठक के दौरान आरएसपी सांसद जगदीश खरेल ने सरकार को लेकर गंभीर टिप्पणी की। उन्होंने साफ कहा कि सरकार केवल प्रधानमंत्री की लोकप्रियता के भरोसे नहीं चल सकती।
खरेल ने सांसदों की भूमिका और गरिमा का मुद्दा उठाते हुए कहा कि सांसदों को भी सम्मान और उचित जिम्मेदारी मिलनी चाहिए। उन्होंने सवाल किया कि क्या सांसदों की भूमिका केवल संसद में बैठकर मेज थपथपाने तक सीमित रह गई है।
उन्होंने कहा, “क्या सांसद के तौर पर हमारी भूमिका सिर्फ यहां बैठकर मेज थपथपाने तक सीमित है? इससे न हम संतुष्ट होंगे और न ही जनता।”
बालेन की लोकप्रियता पर निर्भरता को लेकर सवाल
बालेन शाह नेपाल की राजनीति में एक लोकप्रिय और अलग तरह के नेता के रूप में उभरे हैं। उनकी छवि पारंपरिक राजनीतिक व्यवस्था से अलग और बदलाव लाने वाले नेता की रही है।
हालांकि, अब पार्टी के भीतर कुछ सांसदों का मानना है कि सरकार का संचालन केवल प्रधानमंत्री की व्यक्तिगत लोकप्रियता के आधार पर नहीं किया जा सकता। सांसदों का कहना है कि सरकार में सामूहिक निर्णय प्रक्रिया और संस्थागत व्यवस्था को भी मजबूत किया जाना चाहिए।
सोशल मीडिया और संसद में लगातार सवाल
आरएसपी के सांसदों ने संसद की बहसों, सोशल मीडिया पोस्ट और संसदीय समितियों की बैठकों के जरिए सरकार के कई फैसलों पर सवाल उठाए हैं।
कई सांसदों ने मंत्रियों की कार्यशैली पर भी नाराजगी जाहिर की है। उनका आरोप है कि कुछ मंत्री जवाबदेही और सुशासन के सिद्धांतों का प्रभावी ढंग से पालन नहीं कर पा रहे हैं।
यह भी पढ़ें…
भारत पर ट्रंप का ‘टैरिफ वार’! रूस से तेल खरीदने पर अमेरिका लगा सकता है 100% शुल्क…
मंत्रियों की कार्यशैली भी बनी चिंता का विषय
पार्टी के भीतर उठ रहे सवालों में मंत्रियों की जवाबदेही सबसे अहम मुद्दों में से एक है। सांसदों का कहना है कि सरकार के फैसलों को लेकर जनता और संसद के प्रति जवाबदेही तय होनी चाहिए।
आरएसपी सांसदों की ओर से यह भी संकेत मिल रहे हैं कि सरकार के भीतर संवाद और समन्वय की कमी महसूस की जा रही है। यदि इन मतभेदों को समय रहते दूर नहीं किया गया तो पार्टी के भीतर असंतोष और बढ़ सकता है।
यह भी पढ़ें…
भारतीय नाविक की मौत पर भारत का सख्त रुख, ईरानी राजनयिक को किया तलब…
क्या पार्टी के भीतर बढ़ रहा है मतभेद?
बालेन शाह के खिलाफ उनकी ही पार्टी के सांसदों की खुलकर सामने आ रही नाराजगी ने नेपाल की राजनीति में नई चर्चा छेड़ दी है। हालांकि, अभी तक इसे खुला विद्रोह नहीं कहा जा सकता, लेकिन लगातार हो रही आलोचना से साफ है कि पार्टी के भीतर सरकार की कार्यशैली को लेकर बेचैनी बढ़ रही है।
अब बड़ा सवाल यह है कि प्रधानमंत्री बालेन शाह पार्टी के सांसदों की नाराजगी को किस तरह दूर करते हैं। क्या सरकार अपनी कार्यशैली में बदलाव करेगी या फिर बालेन की लोकप्रियता और मजबूत राजनीतिक छवि के सहारे आगे बढ़ेगी—यह आने वाले समय में साफ होगा।
यह भी पढ़ें…





