लखनऊ में आग का तांडव! इलेक्ट्रॉनिक्स शॉप का लाखों का सामान जलकर राख…

Lucknow Fire: राजधानी लखनऊ के महिंगवां थाना क्षेत्र में बुधवार तड़के एक इलेक्ट्रॉनिक्स दुकान में भीषण आग लग गई। आग की चपेट में आने से दुकान में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

आग की चपेट में Electronic Shop
जानकारी के अनुसार, कुर्सी रोड स्थित कुम्हरावां चौराहे पर एसके इलेक्ट्रॉनिक्स नाम की दुकान में बुधवार तड़के आग लगने की सूचना फायर स्टेशन बख्शी का तालाब को मिली।

सूचना मिलते ही दमकल की टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। जब फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची तो दुकान का शटर बंद था और अंदर आग तेजी से फैल रही थी।

शटर खुलवाकर शुरू किया गया रेस्क्यू ऑपरेशन
दमकल कर्मियों ने तत्काल दुकान का शटर खुलवाया और आग बुझाने का अभियान शुरू किया। दुकान के अंदर इलेक्ट्रॉनिक सामान होने के कारण आग तेजी से फैल रही थी।

फायर ब्रिगेड की टीम ने लगातार पानी की बौछार कर आग पर काबू पाने का प्रयास किया। काफी मशक्कत के बाद आग को पूरी तरह नियंत्रित कर लिया गया।

यह भी पढ़ें…

राम मंदिर ट्रस्ट पर शंकराचार्य का बड़ा बयान, बोले- ‘ये चोरी नहीं… कलाकारी है’

लाखों का सामान जलकर राख
आग की इस घटना में दुकान के अंदर रखा लाखों रुपये का इलेक्ट्रॉनिक सामान जलकर राख हो गया। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, आग से दुकान में भारी नुकसान हुआ है।

हालांकि, राहत की बात यह रही कि घटना के समय दुकान बंद थी और किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

यह भी पढ़ें…

Noida Fire: नोएडा के मामूरा गांव में भीषण आग, 2 की मौत, 50 लोगों का रेस्क्यू

आग लगने के कारणों की जांच जारी
पुलिस और दमकल विभाग की टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है। फिलहाल आग लगने के सटीक कारणों का पता नहीं चल सका है। प्राथमिक जांच में शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है, हालांकि आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि नहीं हुई है।

फायर विभाग की टीम आग लगने के कारणों और दुकान में हुए नुकसान का आकलन कर रही है।

यह भी पढ़ें…

श्री परमानंद हरि हर मंदिर की पांचवीं वर्षगांठ पर भक्ति की धूम, हवन-पूजन और भंडारे में जुटे श्रद्धालु

Back to top button