हेलीकॉप्टर हादसा: बिपिन रावत सहित सभी का पार्थिव शरीर लाया जाएगा दिल्ली

bipin rawat and his wife madhoolika

नई दिल्ली। तमिलनाडु में कुन्नूर के पास हेलीकॉप्टर हादसे में जान गंवाने वाले देश के पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) जनरल बिपिन रावत का पार्थिव शरीर आज दिल्ली लाया जाएगा। इस हादसे में जान गंवाने वालीं उनकी पत्नी मधुलिका का पार्थिव शरीर भी दिल्ली लाया जाएगा।

हेलीकॉप्टर क्रैश पर रक्षामंत्री राजनाथ सिंह लोकसभा में बयान दिया।  उन्होंने बताया जनरल रावत अपने तय दौरे पर थे। बुधवार को 11.48 पर एमआई-17 हेलीकॉप्टर से उड़ान भरी। एयर ट्रैफिक कंट्रोल ने लगभग 12 बजे अपना नियंत्रण खो दिया।

बाद में कुछ लोगों ने इस हेलीकॉप्टर को आग की लपटों में देखा। स्थानीय प्रशासन का एक बचाव दल पहुंच गया। उस अवशेष से जितने भी लोगों को निकाला गया, उन्हें वेलिंगटन के सैन्य अस्पताल पहुंचाया गया।

हादसे में 14 में से 13 लोगों की मौत हो गई। राजनाथ सिंह ने बिपिन रावत और पत्नी मधुलिका रावत समेत अन्य 11 सैन्य अधिकारियों की मौत पर संवेदना प्रकट की। 

उन्होंने बताया कि वायुसेना प्रमुख वी आर चौधरी को मौके पर भेजा गया है। आज शाम तक सीडीएस समेत सभी लोगों के शव दिल्ली लाए जाएंगे और पूरे सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा। पार्थिव शरीर को बिपिन रावत के घर पर सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक रखा जाएगा। जहां लोग उनके अंतिम दर्शन कर सकेंगे।

दूसरी ओर तमिलनाडु फोरेंसिक विज्ञान विभाग की टीम कुन्नूर के कैटरी के पास हुए दुर्घटना स्थल पर पहुंच चुकी है। इस टीम का नेतृत्व फॉरेंसिक विज्ञान विभाग के निदेशक श्रीनिवासन कर रहे हैं। 

हेलिकॉप्टर हादसे के एक दिन बाद एयरफोर्स चीफ वीआर चौधरी आज घटनास्थल पहुंचे। यहां उन्होंने पूरे इलाके का मुआयना किया और अधिकारियों से घटनाक्रम पर बात की। 

Leave a Reply

Back to top button