
Batwara 1947 Trailer: सनी देओल की फिल्म का ट्रेलर रिलीज, झलक देख दहल जाएगा दिल
सनी देओल की मच अवेटेड फिल्म 'बंटवारा 1947' का ट्रेलर फाइनली आज रिलीज कर दिया गया है। फिल्म की झलक ने ही लोगों की एक्साइटमेंट को बढ़ा दिया है।
Batwara 1947 Trailer Released: सनी देओल (Sunny Deol) एक बार फिर भारत-पाकिस्तान विभाजन की पृष्ठभूमि पर आधारित एक भावुक और रोंगटे खड़े कर देने वाली कहानी लेकर आ रहे हैं। बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘बंटवारा 1947′ (Batwara 1947) का आधिकारिक ट्रेलर मंगलवार को मुंबई में आयोजित एक भव्य इवेंट में रिलीज कर दिया गया है।
राजकुमार संतोषी (Rajkumar Santoshi) के निर्देशन और आमिर खान (Aamir Khan) के निर्माण में बनी यह फिल्म 1947 के बंटवारे के काले अध्याय, मानवीय संवेदनाओं और मातृभूमि की रक्षा के जज्बे को बड़े पर्दे पर पेश करेगी।
कैसा है ‘बंटवारा 1947’ का ट्रेलर? (Trailer Review)
3 मिनट से अधिक लंबे इस ट्रेलर की शुरुआत देश की आजादी के जश्न से होती है, जहां सनी देओल और प्रीति जिंटा (पति-पत्नी के रूप में) एक-दूसरे को स्वतंत्रता की बधाई देते हैं। लेकिन यह खुशी चंद पलों में ही मातम और अफरा-तफरी में बदल जाती है जब देश के विभाजन (Partition) का ऐलान होता है।
ट्रेलर में सनी देओल का वही परिचित और बुलंद अंदाज देखने को मिल रहा है। लंबे समय बाद बड़े पर्दे पर लौटीं प्रीति जिंटा अपने किरदार में बेहद स्वाभाविक लग रही हैं। फिल्म का बैकग्राउंड स्कोर और संगीत ए.आर. रहमान (A.R. Rahman) ने तैयार किया है, जो ट्रेलर के हर सीन में देशभक्ति और दर्द के अहसास को दोगुना कर देता है।
ये भी पढ़े- CJP Protest में हिंदू लड़कियों पर भड़कीं कंगना रनौत, गटर से की Gen Z की तुलना
स्टार कास्ट और क्रू (Star Cast & Crew)
इस फिल्म में भारतीय सिनेमा के कई दिग्गज कलाकार एक साथ नजर आ रहे हैं। सनी देओल, प्रीति जिंटा, शबाना आजमी, अली फजल, करन देओल, अभिमन्यु सिंह और कनिष्का कपूर। संगीत ए.आर. रहमान और जावेद अख्तर का है।
इस दिन होगी रिलीज (Release Date)
फिल्म ‘बंटवारा 1947‘ को स्वतंत्रता दिवस के खास मौके (Independence Day Weekend) पर 14 अगस्त 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। पहले इस फिल्म का नाम ‘लाहौर 1947’ (Lahore 1947) रखा गया था, जिसे बाद में बदलकर ‘बंटवारा 1947’ कर दिया गया है।
ये भी पढ़े- Dhoom 4’ में एंट्री पर रणबीर कपूर का बड़ा खुलासा, ‘एनिमल पार्क’ को लेकर भी दिया जवाब





