
Diabetes का रामबाण इलाज है ‘शहतूत’… मौजूद हैं कई औषधीय गुण
Health Tips: आज के समय में एक गंभीर और लाइलाज बीमारी दुनियाभर में तेजी से फैल रही है। अगर बात करें भारत की तो इसे डायबिटीज की राजधानी कहा जाता है क्योंकि यहाँ यह बीमारी सबसे ज्यादा तेज फैल रही है। जीवनशैली से जुड़ी इस बीमारी में मरीज का ब्लड शुगर (Blood Sugar) बढ़ने लगता है, जिससे प्यास बढ़ना, बार-बार पेशाब आना, उल्टी, सांस की कमी पेट दर्द और मुंह पर सूखापन जैसी कई स्वास्थ्य समस्याओं का खतरा होता है।
ब्लड शुगर (Blood Sugar) अगर कंट्रोल में न रहे तो यह डायबिटीज (Diabetes) में बदल सकता है, जिसे संभालना बेहद मुश्किल हो जाता है। हालांकि, एक्सरसाइज और हेल्दी डाइट से इसे कंट्रोल में रखा जा सकता है। आज हम आपको शहतूत के बारे में बताएंगे, जो ब्लड शुगर (Blood Sugar) को नियंत्रित करने में रामबाण साबित हो सकता है। शहतूत के पत्ते, डंठल और फल सभी में औषधीय गुण होते हैं, जो ब्लड शुगर लेवल को स्थिर रखने में मदद करते हैं।
पोषक तत्वों की खान है शहतूत
शहतूत (Mulberry) , खासकर सफेद शहतूत (White Mulberry), ब्लड शुगर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसमें फाइबर, विटामिन सी, आयरन, प्रोटीन, कैल्शियम और विटामिन ए जैसे महत्वपूर्ण पोषक तत्व भरपूर मात्रा में होते हैं। सफेद शहतूत में पाए जाने वाले ये तत्व न केवल ब्लड शुगर को नियंत्रित करने में मदद करते हैं, बल्कि समग्र स्वास्थ्य को भी सुधारते हैं। इसके नियमित सेवन से कई स्वास्थ्य समस्याओं से बचा जा सकता है।

शहतूत के स्वास्थ्य लाभ-
एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर
शहतूत एंटीऑक्सिडेंट, विटामिन और खनिजों का एक समृद्ध स्रोत है। एंटीऑक्सिडेंट शरीर को फ्री रैडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचाने में मदद करते हैं, क्योंकि इनसे कैंसर, हृदय रोग और मधुमेह जैसी बीमारियां होने का खतरा रहता है।
पाचन स्वास्थ्य के लिए अच्छा है
शहतूत पाचन तंत्र के लिए अच्छा माना जाता है। यह डाइजेस्टिव सिस्टम में सूजन को कम करने में मदद कर सकता है, साथ ही पेट की बीमारियों को शांत करके पाचन में सुधार कर सकता है।
एंट-एजिंग गुण
कहा जाता है कि शहतूत में एंटी-एजिंग गुण होते हैं। इसे खाने से त्वचा की झुर्रियों और उम्र बढ़ने के अन्य लक्षणों को कम करने में मदद मिल सकती है।
आंखों के लिए फायदेमंद
शहतूत का सेवन आंखों के लिए भी काफी फायदेमंद माना जाता है, इसे खाने से आंखों की रोशनी में सुधार होती है, साथ ही आंखों को खराब होने से बचाने में भी मदद मिलती है।
संक्रमण से लड़ता है
शहतूत को एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-फंगल गुणों के लिए भी जाना जाता है। यह संक्रमण से लड़ने में मदद कर सकता है और अक्सर इसका उपयोग एक्जिमा और सोरायसिस जैसी त्वचा की स्थितियों के इलाज के लिए किया जाता है। यह कुछ प्रकार के कैंसर, जैसे कोलन कैंसर के जोखिम को कम करने में भी मदद कर सकता है।
ब्लड शुगर लेवल को रेगुलेट करता है
शोध के अनुसार, शहतूत अपने मधुमेह विरोधी गुणों के लिए जाना जाता है। सफेद शहतूत आपके रक्त शर्करा के स्तर को नियंत्रित करने में काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। शोध के अनुसार, सफेद शहतूत में पाए जाने वाले कुछ यौगिक, उन दवाओं के समान हैं जिनका उपयोग टाइप 2 मधुमेह के इलाज के लिए किया जाता है।
गुणकारी है शहतूत के पत्ते-डंठल और फल
ब्लड शुगर को मेंटेन करने के लिए आप शहतूत के पत्ते (Mulberry leaf) , फल या डंठल किसी का भी उपयोग कर सकते हैं। शहतूत के पत्ते (Mulberry leaf) का रस या डंठल का चूर्ण रोज सुबह खाली पेट लेना ज्यादा फायदेमंद होता है। शहतूत के सभी हिस्सों में औषधीय गुण होते हैं, जो ब्लड शुगर को नियंत्रित करने में मदद करते हैं और समग्र स्वास्थ्य को भी सुधारते हैं। शहतूत का नियमित सेवन डायबिटीज के जोखिम को कम करता है।
यह भी पढ़ें…
कहीं आप भी तो गलत समय नहीं कर रहे वॉक?
दिन में बार-बार पीते हैं चाय और कॉफी, ICMR ने दी चेतावनी
डीहाइड्रेशन से बचने के लिए सरल तरीके, जाने डायटीशियन नीता सिंह..
Disclaimer इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह किसी क्वालीफाइड मेडिकल ऑपिनियन का विकल्प नहीं है। कोई भी दवा, उपचार या नुस्खे को अपनी मर्जी से ना आजमाएं बल्कि इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें।





