कमजोर पड़ने लगा है चक्रवाती तूफान टाक्टे, गृह मंत्री अमित शाह ने लिया हालात का जायजा

नई दिल्ली। दो दिन तबाही मचाने के बाद चक्रवाती तूफान टाक्टे अब कमजोर पड़ने लगा है। बीते दो दिनों में यह तूफान केरल, कर्नाटक, गोवा और महाराष्ट्र में काफी तांडव मचा चुका है।
इसके बाद कल देर रात यह गुजरात के तट से टकराया इस दौरान 185 किमी से लेकर 190 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चलती रहीं। इस दौरान गुजरात से 60 किलमीटर पर दीव में लैंडफॉल हुआ, तट से टकराने के बाद हवाओं के साथ बारिश हो रही है।
अमित शाह ने प्रभावित राज्यों के मुख्यमंत्रियों से की बात
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने चक्रवात प्रभावित राज्यों-राजस्थान, महाराष्ट्र और गुजरात के मुख्यमंत्रियों और केंद्र शासित प्रदेश दादरा और नागर हवेली के अधिकारियों से स्थिति के बारे में बात की और केंद्र से आवश्यक मदद का आश्वासन दिया।
समुद्र में फंसे 132 लोगों को बचाया
अरब सागर से उठे चक्रवाती तूफान के कारण समुद्र में दो बड़ी नावों में फंसे 410 लोगों में से 132 को बचा लिया गया है। सोमवार को नौसेना ने इन लोगों को बचाने का अभियान शुरू किया था, जो रातभर चला। नौसेना के जहाज आइएनएस कोच्चि और आइएनएस कोलकाता इस काम में जुटे हैं।
महाराष्ट्र में छह लोगों की मौत
कल तूफान के कारण महाराष्ट्र में स्थिति काफी बिगड़ गई थी। यहां मंबुई, ठाणे, रायगढ़ और दुर्ग में भारी बारिश और तेज हवाओं की वजह से जनजीवन काफी अस्व्यस्त रहा। तूफान से महाराष्ट्र में कम से कम छह लोगों की मौत हो गई है।
इसके अलावा दौरान दो नावों के डूब जाने की खबर है। वहीं, दोनों नौकाओं पर सात नाविक सवार थे। इनमें से तीन को बचा लिया गया जबकि एक व्यक्ति की मौत हो गई। तीन नाविक लापता हैं।





