Ayodhya: राम आग नहीं, राम ऊर्जा हैं… राम सिर्फ हमारे नहीं, सबके हैं-पीएम मोदी

राम मंदिर के उद्घाटन के मौके पर देश-दुनिया के करोड़ों रामभक्तों में उत्साह का माहौल है। अयोध्या में रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, सदियों की प्रतीक्षा के बाद आज हमारे राम आ गए हैं।

इमेज क्रेडिट: सोशल मीडिया

अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न हो गई है। रामलला राम मंदिर के गर्भगृह में विराजमान हो गए हैं। प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान के उपरांत पीएम मोदी ने जल ग्रहण कर अपने 11 दिन का उपवास तोडा साथ ही उन्होंने करोड़ो राम भक्तों की श्रीराम उदघोष के साथ प्रणाम किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सम्बोधन में कहा कि प्रभु राम अब टेंट में नहीं बल्कि दिव्य मंदिर में विराजमान होंगे।

  • सियावर रामचंद्र की जय… विश्व के सभी रामभक्तों को प्रणाम…. आज हमारे राम आ गए…. सदियों की प्रतीक्षा के बाद हमारे राम आ गए हैं। सदियों का अनगिनत बलिदान… त्याग और तपस्या के बाद हमारे राम आ गए हैं। इस शुभ घड़ी की देशवासियों को बहुत बधाई। आज कंठ अवरुद्ध है, मेरा शरीर स्तंभित है। चित्त अभी भी उस पर मैं अभिरूप है। हमारे राम लला अब टेंट में नहीं रहेंगे। मेरा पक्का विश्वास है कि जो घटित हुआ है। उससे कोने-कोने में रामभक्तों को खुशी हो रही होगी। यह आनंद और ऊर्जा प्रभु श्रीराम का हम पर आशीर्वाद है।
  • 22 जनवरी की एक तिथि नहीं है। ये नए कालखंड का चक्र है। पूरे देश में राम मंदिर को लेकर उमंग और उत्साह बढ़ता जा रहा है। आज हमें सदियो के धैर्य की धरोहर मिली है। श्रीराम का मंदिर मिला है। गुलामी के हर दंश से निकलकर नव इतिहास का सृजन करता है। लोग आज की तारीख की चर्चा करेंगे। जो लोग इस पल को जी रहे हैं। सब दिव्यता से परिपूर्ण हैं। ये सामान्य समय नहीं है। ये कालचक्र पर अंकित हो रहीं अमिट रेखाएं हैं। जहां राम विराजमान होते हैं, वहां हनुमान होते हैं। मैं सीताजी, लक्ष्मण जी सबसे नमन करता हूं। आज मैं दिव्यता महसूस कर रहा हूं। मैं आज प्रभु राम से क्षमा याचना भी करता हूं कि हमारे त्याग और तपस्या में कुछ तो कमी रह गई थी कि इतनी सदियों तक ये कार्य कर नहीं पाए। आज वो कमी पूरी हो गई। मुझे विश्वास है कि प्रभुराम आज हमें अवश्य क्षमा करेंगे।
  • तुलसीदास जी ने लिखा है कि प्रभु को अयोध्या लौटते देख सब अयोध्यावासी हर्ष से भर गए। तब सिर्फ 14 वर्षों को वियोग था, लेकिन हमारी कई पीढ़ियों ने 500 साल का वियोग सहा है। संविधान के अस्तित्व में आने के बाद लंबी कानूनी लड़ाई चली। मैं न्यायपालिका का आभारी हूं, जिसने न्याय की लाज रख ली। न्याय के पर्याय प्रभुराम का मंदिर भी न्याय की बदौलत बना।
  • आज देश के घर-घर में रामोत्सव मनेगा। कल मैं घनुषकोड़ी में था, मैंने वहां पुष्प वंदना की। महसूस किया कि जैसे उस वक्त काल चक्र बदला था। वैसे ही आज फिर बदलेगा। मैंने नासिक से लेकर रामेश्नवरम तक मंदिरों में इसी पवित्र भाव के साथ सागर से सरयू तक की यात्रा का अवसर मिला। प्रभुराम को भारतवासियों की अंतर आत्मा में विराजे हुए हैं। देश को समायोजित करने वाला सूक्त और क्या हो सकता है। लेकिन पिछले 11 दिनों में मुझे अलग-अलग रामायण सुनने का मौका मिला। ऋषियों ने कह है कि जिसमें रम जाएं वहीं राम हैं। सबसे अपनी अपनी तरह से राम को अभिव्यक्त किया है। प्राचीन काल से भारत के लोग रामरस का आचमन करते रहे हैं। राम के आदर्श सब जगह एक समान हैं।
  • अनगिनत कारसेवकों, महात्माओं और रामभक्तों के हम ऋणी हैं। यह क्षण भारतीयता के बोध का क्षण है। मैं आज उन लोगों से आह्वान करूंगा कि आप आएं और अपनी सोच पर पुन विचार करें। राम आग नहीं ऊर्जा हैं। राम विवाद नहीं आत्मा हैं। राम वर्तमान नहीं आनंतकाल हैं। आज रामलला की प्राण प्रतिष्ठा भारतीय समाज के अटूट विश्वास की प्राण-प्रतिष्ठा है।
  • सर्वे भवन्तु सिखिन: इसी संकल्प से यह मौका है। ये राम के रूम में राष्ट्र चेतना का मंदिर है। राम भारत की आस्था है। राम भारत की चेतना है राम चिंतन भी है। राम नित्यता भी है, निरंतरता भी है। राम व्यापक है विश्वात्मा भी है। राम जब विराजते हैं तो उसका प्रभाव वर्षों तक रहता है। राम 10 हजार सालों के लिए स्थापित हुए हैं। जब त्रेता में राम आए थे, तब हजारों वर्षों के लिए पथ-प्रदर्शन करते रहे।
  • आज सवाल है कि मंदिर तो बन गया। अब आगे क्या…आज मैं महसूस कर रहा हूं कि काल चक्र बदल रहा है। हमारे कार्यों को हजार साल बाद की पीढ़ी याद करेगी। इसलिए कहता हूं कि यही समय है सही समय है। हमें 1000 साल आगे के भारत की नींव रखनी है। इसी पल से समक्ष, सक्षम भारत के निर्माण का संकल्प लेना है। आज के युग की मांग है कि हमें अपनी चेतना को विस्तार देना होगा। यह देव से देश और राम से राष्ट्र तक होनी चाहिए। भारत में भक्ति और सेवा के भाव भव्य दिव्य भारत का आधार बनेगा। सुदूर जीवन गुजार रही मेरी आदिवासी मां सबरी तो कब से कह रही है कि राम आएंगे… हर भारतीय में व्याप्त यही विचार देव से देश और राम से राष्ट्र का आधार बनेगा। सब अपने हैं, सभी समान हैं। आज देश में निराशा के लिए रत्तीभर भी स्थान नहीं है। मैं तो बहुत छोटा हूं, अगर कोई यह सोचता है तो उसे गिलहरी के योगदान को याद करना चाहिए।
  • लंकापति रावण विद्वान थे। महाराज जटायु ने उन्हें चुनौती दी। उन्हें पता था कि वे जीतेंगे नहीं, लेकिन फिर भी रावण से भिड़ गए। प्रभु को जो भोग चढ़ेगा, वह विकसित भारत का संकल्प भी होगा। आज भारत का अमृतकाल है। आज देश युवा शक्ति से भरा हुआ है। अब हमें चूकना नहीं है। युवाओं से कहता हूं आप उस पीढ़ी का प्रतिनिधित्व करते हैं, जो चांद पर परचम लहरा रही हैं। परंपरा और आधुनिकता पर चलते हुए भारत शिखर पर पहुंचेगा। ये मंदिर साक्षी बनेगा, भव्य भारत के उदय का। यह हमें सिखाता है कि जब लक्ष्य सामरिक शक्ति से बना हो तो उस तक पहुंचना असंभव नहीं है। हम उस लक्ष्य तक पहुंचकर रहेंगे।
Back to top button