पिस्टल दिखाकर नाबालिग से निकलवाया खून, बिजनौर की लापता 6 छात्राएं हरिद्वार से बरामद

UP Crime News: उत्तर प्रदेश में अपराध की दो चौंकाने वाली घटनाएं सामने आई हैं। देवरिया में नशे के आदी युवकों ने एक नाबालिग किशोर को पिस्टल के बल पर अगवा कर उसका खून निकालकर बेच दिया, जबकि बिजनौर से बोर्ड परीक्षा देने के बाद लापता हुई छह छात्राएं हरिद्वार में सकुशल बरामद कर ली गईं।

पिस्टल के बल पर दो बार अगवा कर निकाला खून
देवरिया जिले में कुछ नशेड़ी युवकों पर आरोप है कि उन्होंने एक किशोर को बंदूक की नोक पर दो बार अगवा किया। अपहरण के बाद आरोपियों ने उससे दो यूनिट खून निकलवाकर बेच दिया।

पीड़ित की मां के अनुसार, पहली बार 21 फरवरी को उसके बेटे को अगवा किया गया था। इसके बाद करीब एक सप्ताह पहले बदमाशों ने उसे फिर से उठा लिया और उसका खून निकलवाया। खून निकालने के बाद आरोपियों ने किशोर को जान से मारने की धमकी देकर छोड़ दिया।

पैसे नहीं दिए तो कहा – खून दो
देवरिया के उमानगर निवासी एक व्यक्ति ने भी इसी तरह की घटना का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि उनके 15 वर्षीय बेटे से कुछ नशेड़ी युवकों ने 2000 रुपये मांगे। जब उसने पैसे देने से मना किया तो युवकों ने उसे पकड़ लिया और धमकी दी कि अगर पैसे नहीं दोगे तो खून देना पड़ेगा।

यह भी पढ़ें…

Mahamana Express के कोच से उठा धुआं, उदयपुरा स्टेशन के पास रोककर किया गया निरीक्षण

बिजनौर से लापता 6 छात्राएं हरिद्वार में मिलीं
उधर बिजनौर के एक इंटर कॉलेज में गुरुवार को बोर्ड परीक्षा देने के बाद छह छात्राएं अचानक लापता हो गई थीं। रातभर तलाश के बाद शुक्रवार को पुलिस ने उन्हें हरिद्वार से सकुशल बरामद कर लिया।

यह भी पढ़ें…

UP News: मासूम को दीवार पर पटका, लाठी से पीटा; लखनऊ में मां-बाप ही बने हैवान

थाने में हंगामा
छात्राओं के लापता होने से परेशान परिजनों ने चांदपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई। मामले की जानकारी मिलते ही क्षेत्र के लोग और कुछ हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता भी थाने पहुंच गए और वहां हंगामा शुरू हो गया।

पुलिस ने बताया कि छात्राओं को सुरक्षित बरामद कर लिया गया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है। वहीं देवरिया की घटना में आरोपियों की तलाश जारी है।

यह भी पढ़ें…

लखनऊ में राहुल गांधी का सरकार पर बड़ा हमला, बोले-ट्रंप के सामने झुक गए मोदी

Back to top button