कोरोना वैक्सीन: छह करोड़ लोगों डोज देने की तैयारी, कई चरणों में चलेगा टीकाकरण अभियान

भारत में शुरू हो चुका है कोरोना वैक्सीन का उत्पादन

नई दिल्ली। कोरोना वैक्सीन उपलब्ध होने से पूर्व इसके उत्पादन की तैयारी वृहद स्तर पर शुरू हो चुकी है। देश में छह करोड़ लोगों को प्रथम चरण में डोज देने की तैयारी हो चुकी हैं।

कोरोना वैक्सीन के उत्पादन में सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया और भारत बायोटेक भी शामिल है। सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया ने अब तक साढ़े चार करोड़ डोज तैयार कर ली है, वहीं बायोटेक ने इसका उत्पादन शुरू कर दिया है।

यह भी पढ़ें

दिल्ली में फिर बढ़ रहे हैं करोना के मामले, गृह मंत्री ने बुलाई आपात बैठक

कोरोना: जुलाई के बाद सामने आए एक दिन में सबसे कम 30,548 नए मामले

इनके अलावा रूस का स्पूतनिक-5 टीका भी उत्पादन की स्थिति में है। दो दिन पहले ही इस टीका की डोज दिल्ली पहुंची है जिनका इस्तेमाल तीसरे चरण के परिक्षण के लिए किया जाएगा।

कोरोना वैक्सीन उत्पादन की इस गति को देखकर कहा जा सकता है कि पिछले कई महीनों से चली आ रही कोरोना की लड़ाई अब अंतिम पड़ाव के बेहद नजदीक पहुंच चुकी है। आने वाले दिनों में लोगों को एक से ज्यादा कोरोना वैक्सीन उपलब्ध हो सकती है।

corona vaccines

संभावना है कि अगले वर्ष तक बाजार में अलग-अलग कंपनियों के टीके भी उपलब्ध हो सकते हैं लेकिन सरकार के स्तर पर तय योजना के अनुसार सबसे पहले देश के 30 करोड़ फ्रंटलाइन कोरोना वारियर्स को वैक्सीन मिलेगी।

राष्ट्रीय टास्क फोर्स के सदस्य व आईसीएमआर के वैज्ञानिक ने बताया कि दूसरे चरण का सफल परीक्षण पूरा होने के बाद टीक तीसरे चरण की ओर हैं उनके उत्पादन शुरू हो चुके हैं।

चूंकि भारत समेत पूरी दुनिया को कोविड-19 के टीके का इंतजार है। ऐसे में बाजार मांग को नजरदांज भी नहीं किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि अगर टीका सफल नहीं होता हो तो उक्त टीका का एडवांस उत्पादन भी फेल हो सकता है।

हालांकि इसकी आशंका इसलिए भी कम है क्योंकि दो चरणों के संतोषजनक परिणाम मिलने के बाद ही उत्पादन शुरू किया जा रहा है।

कोरोना वायरस से निजात पाने कि लिए इस समय दुनिया भर में 155 टीकों पर शोध चल रहा है जिनमें से 47 चरणबद्ध परीक्षण की स्थिति में हैं।

इनमें फाइजर, बायोटेक, भारत बायोटेक,ऑक्सफोर्ड, स्पूतनिक-5 इत्यादि शामिल हैं। फाइजर ने अब तक के परीक्षणों के आधार पर 90 फीसदी सफलता का दावा किया है।

Leave a Reply

Back to top button