
‘बेबी, रॉकस्टार…’ Hardik Pandya ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, चहक उठीं गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा
Hardik Pandya T20I World Record IND vs SA 3rd T20I: हार्दिक ने एक विकेट लेने के साथ ही वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। इसपर उनकी गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा ने इंस्टाग्राम स्टोरी शेयर की।
Hardik Pandya T20I World Record IND vs SA 3rd T20I: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरे टी20 मुकाबले में हार्दिक पंड्या ने एक विकेट लेने के साथ ही वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। वो अब टी20 अंतराष्ट्रीय क्रिकेट में 100 विकेट और 1500 रन बनाने बाले दुनिया के पहले तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर बन गए हैं। इस मैच में हार्दिक पांड्या ने इतिहास रचते हुए टी20 इंटरनेशनल इतिहास में 1000+ रन और 100+ विकेट लेने वाले पहले भारतीय बन गए हैं। इसपर उनकी गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा ने इंस्टाग्राम स्टोरी शेयर की।
गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा ने लुटाया प्यार
मैदान पर इतिहास रचने के बाद सोशल मीडिया पर भी हार्दिक पांड्या छा गए। उनकी गर्लफ्रेंड/पार्टनर माहिका शर्मा ने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए हार्दिक की इस उपलब्धि पर भावुक और प्यार भरा संदेश साझा किया। उन्होंने लिखा- 100 बेबी! रॉकस्टार, लीजेंड, हीरो। यह पोस्ट इस बात का संकेत था कि मैदान के बाहर भी हार्दिक को पूरा सपोर्ट और प्यार मिल रहा है। फैंस के लिए यह पल सिर्फ क्रिकेट का नहीं, बल्कि दिल से जुड़ा हुआ भी बन गया।

एलीट क्लब में हार्दिक की एंट्री
इस खास क्लब में हार्दिक पांड्या अब जिम्बाब्वे के सिकंदर रजा, अफगानिस्तान के मोहम्मद नबी और मलेशिया के वीरंदीप सिंह जैसे नामों के साथ खड़े हैं। वहीं भारत की ओर से वह अरशदीप सिंह और जसप्रीत बुमराह के बाद 100 विकेट लेने वाले तीसरे गेंदबाज बने। हार्दिक ने 123 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 26.78 की औसत से 100 विकेट पूरे किए हैं, जिसमें उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 4/16 रहा है।
गेंद से कमाल, बल्ले से भी धमाल
इस मुकाबले में हार्दिक ने तीन ओवर में सिर्फ 23 रन देकर एक विकेट लिया। बल्लेबाजी की बात करें तो वह अब तक 122 मैचों में 1939 रन, 141.53 के स्ट्राइक रेट और 101 छक्कों के साथ टी20 क्रिकेट में अपनी आक्रामक पहचान बना चुके हैं।
ये भी पढ़े- Squash World Cup: भारत ने स्क्वैश में रचा इतिहास, खाते में आया एक और विश्व कप
इस मुकाबले में साउथ अफ्रीकी टीम टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 117 रन पर सिमट गई। मेहमान टीम 44 के स्कोर तक अपने 5 विकेट गंवा चुकी थी। इस बीच कप्तान एडेन मार्करम ने 46 गेंदों में 2 छक्कों और 6 चौकों के साथ 61 रन बनाए, लेकिन टीम को चुनौतीपूर्ण स्कोर तक नहीं पहुंचा सके। भारतीय टीम ने 16वें ओवर में तीन विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। इस जीत से 5 मैचों की सीरीज में टीम इंडिया 2-1 से आगे हो गई है।
ये भी पढ़े- कुर्सियां तोड़ी, फेंकी पानी की बोतलें… कोलकाता में लियोनेल मेसी के फैंस का बवाल
Beta feature





