कुर्सियां तोड़ी, फेंकी पानी की बोतलें… कोलकाता में लियोनेल मेसी के फैंस का बवाल

Lionel Messi: सॉल्ट लेक स्टेडियम से लियोनल मेसी के जल्दी निकलने के बाद फैंस बुरी तरह से गुस्सा हो गए और इसके बाद उन्होंने गुस्से में पानी की बोलतें और कुर्सियां स्टेडियम में फेंकी।

Lionel Messi: अर्जेंटीना के स्टार फुटबॉलर लियोनेल मेसी GOAT India Tour के लिए भारत के दौरे पर हैं. कोलकाता में पहले दिन उन्होंने अपने 70 फीट ऊंचे स्टैच्यू का अनावरण किया. साल्ट लेक स्टेडियम में मेसी से मिलने के लिए हजारों की संख्या में फैंस पहुंचे थे लेकिन खराब आयोजन की वजह से वो निराश लौटे.मेसी के स्टेडियम जल्दी छोड़ने पर कोलकाता फैंस ने कुर्सियां तोड़ीं, अधिकारियों पर बोतलें फेंकीं.

मैदान में फेंकी बोतल, कुर्सियां तोड़ी

दरअसल, मेस्सी को करीब से देखने का सपना लेकर स्टेडियम पहुंचे फैन्स को कम समय तक के लिए ही मेस्सी का दीदार हो पाया है. जिससे फैन्स नाराज हो गए. मेस्सी 5 मिनट के लिए स्टेडियम में आए और वापस चले गए जिसके कारण सॉल्ट लेक स्टेडियम में आए फैन्स काफी हिंसक हो गए, जिसके कारण फैन्स ने बोतल, बेल्ट, कुर्सियां स्टेडियम में फेंकते दिखे और और साथ ही होर्डिंग तोड़कर अपने गुस्से का इजहार किया

रिपोर्ट्स के मुताबिकस्टेडियम में स्थिति तेजी से बिगड़ गईजिसके चलते सुरक्षा के कड़े उपाय किए गएमेसी ने बाकी वीवीआईपी के साथ वापस स्टेडियम से जाने का फैसला लियारिपोर्ट्स के मुताबिकवह 10 मिनट से भी कम समय के लिए स्टेडियम के अंदर रहेकई फैंस जो अर्जेंटीना के इस दिग्गज को देखने की उम्मीद में घंटों इंतजार कर रहे थेउन्हें एक झलक भी न मिलने से निराशा हुईजो 2,000 से 10,000 रुपए खर्च करके यहां पहुंचे थेजिसके चलते बवाल और बढ़ गया.

मैदान में घुसे फैंस

जैसे ही फैंस को पता चला कि कार्यक्रम जारी नहीं रहेगातो स्टेडियम के चारों ओर जोरदार हूटिंग होने लगी और फैंस भड़क गएजिसके बाद फैंस मैदान के निचले हिस्से के पास लगे बैरिकेड्स को तोड़ते हुए मैदान में घुस गएगुस्सा मैदान पर भी फूट पड़ा और बार पोस्ट को भी तोड़ दिया गया

Back to top button