जब 4 दिन में ही दाढ़ी रंगनी पड़े… टेस्ट संन्यास के फैसले पर Virat Kohli का खुलासा

Virat Kohli Test Retirement: पूर्व भारतीय कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट से अपने अचानक संन्यास पर पहली बार सार्वजनिक मंच से कुछ कहा है।

Virat Kohli Test Retirement: टेस्ट क्रिकेट से अचानक संन्यास लेने के करीब 2 महीने बाद विराट कोहली ने अपने फैसले पर चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने 8 जुलाई 2025 को लंदन में युवराज सिंह की तरफ से आयोजित एक कार्यक्रम में पहली बार अपने संन्यास के फैसले के बारे में कुछ कहा है। यू वी कैन फाउंडेशन के लिए फंड जुटाने के लिए हुए कार्यक्रम में क्रिकेट जगत की तमाम बड़ी हस्तियां शामिल थीं।

‘दाढ़ी का रंग…’, कोहली का मजेदार जवाब

कोहली ने मुस्कुराते हुए कहा, ‘मैंने दो दिन पहले ही अपनी दाढ़ी को काला रंग दिया था। आप जानते हैं कि यह वो समय है जब आप हर चार दिन में अपनी दाढ़ी को रंग रहे हैं।’ कोहली ने इस साल की शुरुआत में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से ठीक पहले संन्यास की घोषणा की थी। इस खबर ने कई प्रशंसकों और विशेषज्ञों को चौंका दिया था।

युवराज सिंह फाउंडेशन का इवेंट

लंदन में ये इवेंट युवराज सिंह की YouWeCan फाउंडेशन के लिए फंड जुटाने के उद्देश्य से किया गया था. इस खास शाम में पूरी भारतीय क्रिकेट टीम और गौतम गंभीर के नेतृत्व में सहयोगी स्टाफ की मौजूदगी रही. डिनर की शुरुआत से ठीक पहले माहौल तब और खास बन गया जब स्क्रीन पर विराट कोहली को अपने पुराने मित्र केविन पीटरसन के साथ बातचीत करते हुए दिखाया गया. दोनों हंसी-मजाक करते और खाना खाते कैमरे में कैद हुए.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Team India (@indiancricketteam)

चैट सेशन की शुरुआत रवि शास्त्री, युवराज सिंह, केविन पीटरसन, क्रिस गेल और डैरेन समी जैसे दिग्गजों से हुई. बाद में विराट कोहली भी उसका हिस्सा बने. कोहली के मंच पर पहुंचते ही शो के होस्ट गौरव कपूर ने कहा- मैदान पर आपकी कमी सभी को खलती है? अब इस पर विराट ने जो कहा उसे आप टेस्ट से रिटायर होने के बाद दिए पहले बयान के तौर पर समझ सकते हैं.

ये भी पढ़े-

Wimbledon 2025: जोकोविच के विम्बल्डन मैच में virat की एंट्री; सोशल पोस्ट हुयी वायरल?

विराट कोहली ने 12 मई को टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का ऐलान करके चौंका दिया था। उन्होंने एक लंबे-चौड़े इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए इसका ऐलान किया था। 36 वर्षीय कोहली अभी भी खेल के सबसे फिट क्रिकेटरों में से एक हैं। कई लोगों का मानना था कि उनके पास अभी भी कुछ और साल बाकी थे। पूर्व क्रिकेटरों का मानना था कि उनके पास 10,000 टेस्ट रन तक पहुंचने के लिए पर्याप्त समय भी था।

ये भी पढ़े-

RCB क्रिकेटर Yash Dayal पर यौन शोषण का केस, गेंदबाज पर लगे गंभीर आरोप

 

Back to top button