
RCB क्रिकेटर Yash Dayal पर यौन शोषण का केस, गेंदबाज पर लगे गंभीर आरोप
Yash Dayal news: क्रिकेटर यश दयाल पर गाजियाबाद पुलिस ने यौन उत्पीड़न का केस दर्ज कर लिया है। इंदिरापुरम निवासी युवती ने पांच वर्ष तक शादी का झांसा देकर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था।
Yash Dayal news: गाजियाबाद की एक महिला ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के तेज गेंदबाज यश दयाल (Yash Dayal) पर बेहद गंभीर आरोप लगाए हैं। यह कोई आम आरोप नहीं, बल्कि भावनाओं से जुड़े धोखे, मानसिक प्रताड़ना, यौन शोषण और शादी का झूठा वादा करने जैसे आरोप हैं। गाजियाबाद के इंदिरापुरम थाना क्षेत्र में एक युवती की शिकायत पर एफआईआर दर्ज भी कर ली गई है।
Yash Dayal पर यौन शोषण का केस दर्ज
21 जून को इंदिरापुरम क्षेत्र की रहने वाली एक युवती ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत करते हुए क्रिकेटर पर आरोप लगाए थे कि पांच वर्ष तक शादी का झांसा देकर उनका शारीरिक व मानसिक उत्पीड़न किया गया। इसके बाद 24 जून को इंदिरापुरम पुलिस ने शिकायत का संज्ञान लिया। 27 जून को पीड़िता ने पुलिस के पास पहुंचकर अपने बयान दर्ज करवाए और अपने पक्ष को साबित करने के लिए इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य (मोबाइल कॉल, सोशल मीडिया चैट्स के स्क्रीन शॉट, वीडियो कॉल के स्क्रीनशॉट्स, रिकॉर्डिंग व अन्य) भी पुलिस को सौंपे।
‘मेरे साथ रहते हुए भी अन्य लड़कियों से रिश्ते’
पीड़िता ने यह भी दावा किया कि यश दयाल, मेरे साथ रहते हुए भी अन्य लड़कियों से रिश्तों में शामिल थे, जिससे मुझे गहरा मानसिक आघात पहुंचा. मैं पूरी तरह टूट चुकी थी. मैंने सब कुछ भगवान के इंसाफ पर छोड़ दिया, लेकिन जब सारा सच सामने आया तो मुझे अपने आत्म-सम्मान और सच के लिए लड़ना जरूरी लगा। युवती ने कहा, ‘मैं नफरत नहीं, केवल न्याय की मांग कर रही हूं. मेरे पास चैट्स, वीडियो कॉल्स, फोटोज और अन्य साक्ष्य मौजूद हैं, जो हमारे रिश्ते और उनके व्यवहार को साफ दर्शाते हैं।
ये भी पढ़े-
IND vs ENG Test 2: ऋषभ पंत की तूफानी बैटिंग, भारतीय टीम की लीड 350 के पार
अपराध साबित होने पर 10 वर्ष तक की कैद
भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 69 शादी या नौकरी के झूठे वादे के आधार पर यौन संबंध बनाने को अपराध मानती है। इस अपराध के कोर्ट में साबित होने पर आरोपी को 10 वर्ष तक की कैद और जुर्माना हो सकता है। यह धारा महिलाओं को शोषण से बचाने के लिए बनाई गई है, खासकर उन मामलों में जहां यौन संबंध शादी के झूठे वादे के माध्यम से प्राप्त किए जाते हैं।
IND vs ENG: टीम इंडिया की जीत से खुश हुए विराट कोहली, गिल को दी खास अंदाज में बधाई
आईपीएल 2024 ऑक्शन में आरसीबी की टीम ने उन्हें 5 करोड़ रुपए में खरीदा था। आईपीएल 2025 में उन्होंने आरसीबी की टीम के लिए कुल 13 विकेट हासिल किए और खिताब जिताने में अहम भूमिका अदा की। उन्होंने अभी तक आईपीएल के 43 मैचों में कुल 41 विकेट अपने नाम किए हैं। घरेलू क्रिकेट में भी यश का प्रदर्शन अच्छा रहा है।
ये भी पढ़े-
IND vs ENG: एक ही पारी में 6 विकेट… मोहम्मद सिराज को सालभर से था इस पल का इंतजार





