
IND vs SA: टेस्ट मैच में हार से सौरव गांगुली आगबबूला; गौतम गंभीर को कहा…
IND vs SA 1st Test: कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्डन में भारतीय क्रिकेट टीम को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेले गए मैच में करारी हार का सामना करना पड़ा।
IND vs SA 1st Test: भारतीय क्रिकेट टीम को कोलकाता टेस्ट में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 30 रन से हार का सामना करना पड़ा। टीम इंडिया को महज 124 रन का लक्ष्य मिला था। इसलिए ये हार ज्यादा चुभने वाली है। घरेलू जमीन पर यह न्यूनतम लक्ष्य था जिसे भारतीय टीम हासिल नहीं कर पाई। भारतीय टीम की शर्मनाक हार के बाद आत्ममंथन का दौर शुरू हो चुका है। भारतीय टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) ने टीम के मौजूदा हेड कोच गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) को सलाह दी है।
भारत की पारी, यशस्वी डक पर आउट
भारतीय ओपनर यशस्वी जायसवाल डक पर जबकि केएल राहुल एक बनाकर आउट हो गए। ऋषभ पंत 2 रन पर जबकि ध्रुव जुरेल ने 13 रन पर अपना विकेट गंवा दिया। रविंद्र जडेजा ने 18 रन बनाकर पवेलियन की राह पकड़ ली। वाशिंगटन सुंदर 31 रन पर पारी खेलकर आउट हो गए। दूसरी पारी में साउथ अफ्रीका की तरफ से हार्मर ने 4 जबकि यानसेन और केशव महाराज को 2-2 सफलता मिली। एडन मार्करम एक विकेट लेने में सफल रहे।
सौरव गांगुली ने गौतम गंभीर को दी सलाह
गांगुली ने कहा, “अच्छे विकेटों पर खेलो. मुझे उम्मीद है कि गौतम गंभीर सुन रहे होंगे.” गांगुली ने आगे कहा, “मानो किसी उत्तराधिकारी को संदेश दे रहे हों..मेरे पास उनके लिए बहुत समय है. बहुत सम्मान है. वह एक प्रतिस्पर्धी हैं. उन्होंने एक कोच के रूप में भारत के लिए अच्छा प्रदर्शन किया है. लेकिन उन्हें अच्छे विकेटों पर खेलना होगा. उनके पास बुमराह हैं, उनके पास सिराज हैं, उनके पास शमी हैं, उनके पास कुलदीप हैं, उनके पास जडेजा हैं.”
शमी को भी इलेवन में मिले जगह
पूर्व भारतीय कप्तान ने गौतम गंभीर को सलाह दी है और कहा है कि टीम इंडिया के पास बेहतरीन खिलाड़ी हैं. उन्हें यह बात सुननी चाहिए, सिराज, बुमराह के साथ शमी को भी इलेवन में होना चाहिए”. उन्होंने कहा, “बुमराह, सिराज और शमी पर भरोसा रखना होगा. मुझे लगता है कि शमी इस टेस्ट टीम में जगह पाने के हकदार हैं. शमी और स्पिनर उनके लिए टेस्ट मैच जीतेंगे. ”
इस जीत के बाद साउथ अफ्रीका ने 2 मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली। भारतीय कप्तान शुभमन गिल दूसरी पारी में भी बैटिंग के लिए नहीं उतरे और इसका लाभ मेजबान टीम को मिला। टेम्बा बावुमा की कप्तानी में साउथ अफ्रीका की जीत का क्रम जारी रहा और भारत को अपने घर में मायूसी मिली।
ये भी पढ़े- IPL 2026: सामने आई IPL रिटेंशन की लिस्ट, KKR ने इन खिलाड़ियों को किया रिलीज
भारत को जीत के लिए 124 रन का कोई बड़ा टारगेट नहीं मिला था, लेकिन कोलकाता में स्पिन होती पिच पर भारतीय बल्लेबाज नहीं चल पाए। हालांकि आखिरी वक्त पर अक्षर पटेल ने जरूर कुछ अच्छे शॉट्स खेले, लेकिन वो टीम को जीत दिलाने में सफल नहीं हो पाए और भारत के हाथ से मैच निकल गया।
ये भी पढ़े- IND vs SA: महज 3 गेंद खेलकर रिटायर्ड हर्ट हुए शुभमन गिल, टीम इंडिया को 30 रनों की लीड





