IPL 2026: सामने आई IPL रिटेंशन की लिस्ट, KKR ने इन खिलाड़ियों को किया रिलीज

IPL 2026 Retention: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के मिनी ऑक्शन से पहले रिटेन खिलाड़ियों की लिस्ट जारी होने से पहले चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच बड़ी ट्रेड डील हुई है।

IPL 2026 Retention: आईपीएल 2026 के लिए सभी टीमों के पास रिटेन किए गए खिलाड़ियों की सूची आगई  है। सभी टीमें रिटेन किए जाने वाले खिलाड़ियों की सूची तैयार करने में जुटी हुई हैं। इसी बीच कई टीमों से जुड़े बड़े खिलाड़ियों को रिटेन और रिलीज किए जाने से संबंधित खबर आई है। सभी 10 टीमें ट्रेड में खिलाड़ियों के अदला-बदली के साथ रिटेन और रिलीज प्लेयर के लिस्ट को भी जारी करेगी।

RR ने रविंद्र जडेजा के लिए शेयर किया वीडियो

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की फ्रेंचाइजी ने 2026 सीजन की रिटेंशन की समयसीमा से पहले 8 खिलाड़ियों के ट्रेड की पुष्टि की है। इनमें रविंद्र जडेजा और संजू सैमसन का नाम भी शामिल है। ऑलराउंडर जडेजा को राजस्थान रॉयल्स में ट्रेड किया गया है, जबकि विकेटकीपर-बल्लेबाज संजू सैमसन अब चेन्नई सुपर किंग्स का प्रतिनिधित्व करेंगे।

इन खिलाड़ियों को किया गया रिटेन

दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने आईपीएल 2026 के लिए तेज गेंदबाज टी नटराजन को रिटेन किया है. पिछले सीजन में नटराजन को दिल्ली ने 10.75 करोड़ रुपए में खरीदा था,

पंजाब किंग्स ने आईपीएल 2026 मिनी ऑक्शन से पहले ग्लेन मैक्सवेल, आरोन हार्डी, प्रवीण दुबे, कुलदीप सेन और काइल जैमिसन को रिलीज किया है।

मुंबई इंडियंस ने आगामी ऑक्शन से पहले बेवन जैकब्स, के श्रीजीत, विग्नेश पुथुर, कर्ण शर्मा, लिजार्ड विलियम्स, सत्यनारायण राजू, मुजीब उर रहमान और रीस टॉपली को रिलीज करने का फैसला किया है।

राजस्थान रॉयल्स की फ्रेंचाइजी ने वनिंदु हसरंगा, अशोक शर्मा, कुमार कार्तिकेय, आकाश मधवाल, महेश तीक्षणा और फजलहक फारुखी को रिलीज किया है।

चेन्नई सुपर किंग्स ने मिनी ऑक्शन से पहले आंद्रे सिद्धार्थ, राहुल त्रिपाठी, वंश बेदी, शेख रशीद, जेमी ओवरटन, रामकृष्ण घोष, डेवोन कॉनवे, कमलेश नागरकोटी और मथीशा पथिराना को रिलीज किया है।

कोलकाता नाइट राइडर्स की फ्रेंचाइजी ने एक बड़ा फैसला लिया है। टीम ने अपने बड़े मैच विनर आंद्रे रसेल को रिलीज करने का फैसला किया है।

IPL 2026 के लिए रिटेंनशन की डेडलाइन से पहले कुछ बड़े ट्रेड हो गए हैं। आईपीएल ने शनिवार को रवींद्र जडेजा, संजू सैमसन, मोहम्मद शमी समेत आठ प्लेयर्स ट्रेड की पुष्टि कर दी है। वहीं अब सभी फ्रेंचाइजी ने रिटेन और रिलीज किए गए प्लेयर्स की लिस्ट का ऐलान कर दिया है।

 

Back to top button