Pawan Singh: पार्टी में गुस्से से लाल हुए पावर स्टार, बोले- ‘डोंट डिस्टर्ब मी…’

Pawan Singh Video: वायरल हो रहा ये वीडियो भोजपुरी के सिंगर गुंजन सिंह के जन्मदिन का बताया जा रहा है. मंगलवार (20 जनवरी, 2026 को गुंजन सिंह ने लखनऊ में जन्मदिन की पार्टी दी थी.

Pawan Singh Video: भोजपुरी इंडस्ट्री के पावर हाउस कहे जाने वाले पवन सिंह खबरों में छाए रहते हैं। कभी अपने कॉन्ट्रोवर्सियल बयानों को लेकर तो कभी अपने पर्सनल लाइफ को लेकर। अब एक बार फिर पवन सिंह सोशल मीडिया पर सनसनाी बन गए हैं। 20 जनवरी को भोजपुरी सिंगर गुंजन सिंह के जन्मदिन पर लखनऊ में एक पार्टी हुई थी। इस पार्टी में पवन सिंह अपनी मां और को-एक्ट्रेस महिमा सिंह के साथ पहुंचे थे। महिमा सिंह वहीं हैं, जिन्हें सोशल मीडिया पर लोग पवन सिंह की तीसरी वाइफ कहते हैं।

‘कौन हो तुम… मुझे सुनने दो’

इस पार्टी में पवन सिंह अपनी मां और को-एक्ट्रेस महिमा सिंह के साथ पहुंचे थे। महिमा सिंह वहीं हैं, जिन्हें सोशल मीडिया पर लोग पवन सिंह की तीसरी वाइफ कहते हैं। इस पार्टी में पवन सिंह ने अपना आपा खो दिया। वह एक शख्स को कहते नजर दिखे कि काफी दिनों बाद मेरा ऐसा मिजाज बना है। इन सब के बीच एक बार फिर पवन सिंह की तीसरी शादी की बातों को जोर मिल गया है। पार्टी में एंटर करते हुए पवन सिंह महिमा सिंह का हाथ पकड़े हुए थे।

सिक्योरिटी ने किया बीच-बचाव

मामला इतना बढ़ गया कि आसपास मौजूद लोगों और सिक्योरिटी को बीच-बचाव करना पड़ा. किसी तरह पवन सिंह को शांत कराया गया. कुछ लोग कैमरा बंद करो… कैमरा बंद करो… कहने लगते हैं. इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो अब सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है.

हालांकि इस वीडियो में ये साफ नहीं हो पाया है कि आखिर ऐसा क्या हुआ जिसकी वजह से पवन सिंह को इतना गुस्सा आ गया. हो सकता है कि कुछ ऐसे लोग जो मंच के नजदीक चले गए हों और नाचने लगे हों, इसको लेकर पवन सिंह नाराज हो गए हों.

ये बहु पढ़े- स्टैंड-अप कॉमेडी से लंबा ब्रेक लेंगे Zakir Khan, इस वजह से लिया फैसला…

फिलहाल इस पूरे मामले पर पवन सिंह की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है. पवन सिंह की कथित तीसरी शादी को लेकर सवाल चल ही रहे थे कि अब वे (पवन सिंह) एक नए विवाद में फंस गए हैं.

ये बहु पढ़े- The 50: ओरी से लेकर मोनालिसा तक…,आलीशान महल में कैद होंगे 50 धुरंधर

Back to top button