स्टैंड-अप कॉमेडी से लंबा ब्रेक लेंगे Zakir Khan, इस वजह से लिया फैसला…

फेमस स्टैंड-अप कॉमेडियन Zakir Khan हर किसी की फेवरेट माने जाते हैं। इस बीच जाकिर ने एक बड़ा एलान किया है और बताया है कि वह 4-5 साल का लंबा ब्रेक लेने जा रहे हैं।

मशहूर स्टैंडअप कॉमेडियन Zakir Khan ने अपने एक फैसले से फैंस को चौंका दिया है। उन्होंने साफ-साफ ऐलान कर दिया है कि वह कॉमेडी से लंबा ब्रेक लेने जा रहे हैं, जिसकी घाेषणा उन्होंने हैदराबाद में एक शो के दौरान की। सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो सामने आया है जिसमें जाकिर को मंच से यह ऐलान करते देखा गया है। इस फैसले के पीछे का कारण उनका स्वास्थ्य है, जिस पर वह पूरी तरह ध्यान केंद्रित करना चाहते हैं।

क्यों 5 साल का ब्रेक लेंगे जाकिर खान?

भारत के लोकप्रिय स्टैंड-अप कॉमेडियन के तौर जाकिर खान को जाना जाता है। सिर्फ अपने देश में ही नहीं बल्कि विदेशों में स्टैंड-अप कॉमेडी के टूर करके उन्होंने दर्शकों को खूब हंसाया है। लेकिन अब शायद आने वाले कुछ सालों में जाकिर की कॉमेडी का जलवा देखने को नहीं मिलेगा।

दरअसल सोशल मीडिया पर जाकिर खान हैदराबाद शो का एक वीडियो क्लिप तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह स्टैंड-अप कॉमेडी से ब्रेक लेने की बात करते हुए नजर आ रहे हैं। उन्होंने कहा है-

”मैं लंबे ब्रेक पर जा रहा हूं, जो शायद 2028-29 तक या उससे आगे 2030 तक भी चल सकता है। आने वाले ये तीन, चार या फिर पांच साल का लंबा ब्रेक इसलिए होगा ताकि मैं अपनी फिटनेस पर ध्यान दे सकूं और सेहत का ख्याल रख सकूं। इसके अलावा कुछ चीजें ऐसी भी हैं, जिनको मुझे अभी ठीक करना भी है। ऐसे में इस वक्त जितनी भी लोग यहां मौजूद हैं, उनका मैं बहुत आभारी हूं। आपकी मौजूदगी मेरे लिए बहुत मायने रखती है, जिसको शब्दों में बयां नहीं कर सकता। आप सब का बहुत-बहुत धन्यवाद।”

जाकिर के फैसले की सराहना

इस तरह से स्टैंड-अप कॉमेडी स्पेशल ‘पापा यार’ टूर हैदराबाद शो के दौरान जाकिर खान ने ब्रेक को लेकर बड़ी घोषणा की है। 38 वर्षीय जाकिर के इस फैसले की सराहना सोशल मीडिया पर काफी जा रही है, जो वह अपनी सेहत पर फोकस करने का फैसला कर चुके हैं।

Back to top button