Baaghi 4 Trailer: ‘बागी 4’ का धांसू ट्रेलर रिलीज, टाइगर श्रॉफ का दिखा खूंखार अंदाज

Baaghi 4 Trailer Release एक्शन थ्रिलर बागी 4 का ट्रेलर जारी हो गया है। मारधाड़ और खून-खराबे से भरी फिल्म के ट्रेलर में  खतरनाक एक्शन दिख रहा है। फिल्म में हरनाज संधू और सोनम बाजवा भी लीड रोल निभा रही हैं।

Baaghi 4 Trailer Release: टाइगर श्रॉफ और संजय दत्त की एक्शन थ्रिलर और इस साल की मोस्ट अवेटेड मूवी बागी 4 का ट्रेलर आखिरकार जारी हो गया है। बागी फ्रेंचाइजी में हमेशा ही टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) के एक्शन अवतार को पसंद किया गया है। मगर इस बार का एक्शन उनकी पिछली बागी फ्रेंचाइजी की फिल्मों से ज्यादा खतरनाक होने वाला है। साल 2021 में मिस यूनिवर्स का टाइटल जीतने वाली हरनाज संधू इस फिल्म से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत करने जा रही हैं। इसके साथ ही सोनम बाजवा भी फिल्म में अहम किरदार अदा करते दिखेंगी।

एक्शन से भरपूर ट्रेलर

ट्रेलर की शुरुआत में टाइगर के किरदार रॉनी को एक नेवी ऑफिसर के किरदार में देखा जाता है। लेकिन उनकी जिंदगी में प्यार की मौत के बाद वो एक जुनूनी आशिक की तरह बस उसकी तलाश करते हैं। जबरदस्त एक्शन है, एकदम फ्रेश एक्शन जिसे हिंदी फिल्मों में कम ही देखा गया होगा। टाइगर अपने सबसे दमदार किरदार में लग रहे हैं। फिर ट्रेलर के अंत में होती है खून से सने संजय दत्त की एंट्री। डायलॉग शानदार लग रहे हैं। हरनाज संधू और सोनम को एक्शन करते देखना मजेदार लगता है। उम्मीद है फिल्म में एक्शन के साथ शानदार कहानी भी होगी।

हैलुसिनेशन या धोखा

हालांकि, फिल्म में ये भी दिखाया गया है कि टाइगर जिस शख्स का किरदार निभा रहा है, वो एक लड़की की तलाश में है. लेकिन, वहीं दूसरी ओर फिल्म में ये भा दिखाया गया है कि वो लड़की असल में कोई है ही नहीं. अब ये हैलुसिनेशन है या असल धोखा, लेकिन, ये पार्ट भी आमिर खान की ‘गजनी’ का फील दे रहा है. फिल्म की असल कहानी है क्या इसका पता तो फिल्म देखने के बाद ही लगाया जा सकेगा. बागी के पहले पार्ट की बात करें, तो साल 2016 में रिलीज हुआ था, जिसमें श्रद्धा कपूर शामिल थीं.

ये भी पढ़े-

Param Sundari Review: सादगी, मोहब्बत और अहसास, सिड-जाह्नवी की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बागी 4 रिलीज

बता दें, बागी 4 से टाइगर श्रॉफ को उम्मीदें हैं। उनकी पिछली कई फिल्में बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही हैं। ऐसे में साजिद नाडियाडवाला के प्रोडक्शन में बनी फिल्म बागी 4 उनके लिए खास है। इस फिल्म को ए हर्षा ने डायरेक्ट किया है। एक्शन से भरपूर ये फिल्म इस 5 सितंबर को रिलीज हो रही है।

ये भी पढ़े-

‘Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari ’ का मजेदार है टीजर, बाहुबली बन वरुण धवन जाह्नवी संग करेंगे रोमांस

 

Back to top button