
Param Sundari Review: सादगी, मोहब्बत और अहसास, सिड-जाह्नवी की केमिस्ट्री ने जीता दिल
Param Sundari Review: जान्हवी कपूर और सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म ‘परम सुंदरी’ रिलीज हो गई है, जिसे दर्शकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिल रही है। फिल्म में कॉमेडी, ड्रामा और रोमांस का मिश्रण है।
Param Sundari Review In Hindi: सिद्धार्थ मल्होत्रा और जाह्नवी कपूर स्टारर रोम-कॉम मूवी परम सुंदरी आज सिनेमाघरों में उतर चुकी है। फिल्म को लेकर लंबे समय से दोनों स्टार्स काफी प्रमोशन कर रहे थे। जान्हवी कपूर और सिद्धार्थ मल्होत्रा की सबसे प्रतीक्षित फिल्म ‘परम सुंदरी’ आज सिनेमाघरों में रिलीज़ हो गई है। फिल्म की कहानी दिल्ली के लड़के ‘परम’ और केरल की लड़की जान्हवी कपूर के इर्द-गिर्द घूमती है। सिद्धार्थ और जान्हवी की नई जोड़ी दर्शकों को काफी पसंद आ रही है, और दोनों की केमिस्ट्री ने लोगों का ध्यान खींचा है।
लोकेशन और म्यूजिक की हो रही है तारीफ
रोहित जायसवाल ने आगे लिखा है, ”इस फ़िल्म की सबसे बड़ी खूबी संगीत, लोकेशन और सिनेमैटोग्राफी है… यह फ़िल्म को एक नए स्तर पर ले जाती है…। कुल मिलाकर परम सुंदरी एक संपूर्ण सिनेमाई सफ़र है, रंगीन, भावनात्मक, संगीतमय और आसानी से जुड़ने वाली फ़िल्म… इसे देखिए, आप सभी को यह पसंद आएगा…।
ये भी पढ़े-
क्या है फिल्म की कहानी?
परम सुंदरी की कहानी परम यानी सिद्धार्थ मल्होत्रा और सुंदरी यानी जाह्नवी कपूर की है. जैसा अक्सर बॉलीवुड में होता है. सिड अमीर फैमिली से है. उसका कोई स्टार्टअप सक्सेस नहीं होता है. वो एक डेटिंग एप लॉन्च करना चाहता है. उसके पिता उसे चुनौती देते हैं कि अगर तुम साबित कर दो कि यह आइडिया अच्छा है, तो मैं इसमें इन्वेस्ट करूंगा. पिता संजय कपूर ने उसे एक महीने की चुनौती दी है और इस ऐप के जरिए जीवनसाथी ढूंढने को कहा है. अगर वह सफल रहा, तो उसे निवेश मिल जाएगा. इसी चक्कर में वो पहुंच जाता है केरल और सुंदरी से इश्क का ड्रामा करता है. लेकिन फिर कुछ ऐसा होता है कि इश्क सच्चा हो जाता है और हालात बदल जाते हैं. यही फिल्म की कहानी है. जिसे देखते हुए शाहरुख खान की दिलवाले दुलहनिया ले जाएंगे और चेन्नई एक्सप्रेस की याद आ जाती है. इसके अलावा बॉलीवुड की और भी कई फिल्में जेहन में कौंध जाती हैं. कुछ भी कहानी में नया नहीं है. पहला हाफ ठीक-ठाक है और दूसरा हाफ खींचा हुआ है।
ये भी पढ़े-
Param Sundari: धांसू ओपनिंग के लिए तैयार सिद्धार्थ-जान्हवी की फिल्म, कमाएगी इतने करोड़
दर्शकों ने दी मिली-जुली प्रतिक्रियाएं
जान्हवी और सिद्धार्थ की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘परम सुंदरी’ के सिनेमाघरों में रिलीज होते ही यूजर्स के रिएक्शंस आ रहे हैं। एक यूजर ने कहा कि यह ‘चेन्नई एक्सप्रेस’ की कॉपी नहीं है, बल्कि बिल्कुल अलग कहानी वाली फिल्म है। दूसरे यूजर ने कहा, जान्हवी-सिद्धार्थ की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री काफी शानदार है। वहीं एक यूजर ने कहा कि ये बहुत एंटरटेनिंग मूवी है। इसके अलावा अन्य यूजर्स ने इसे औसत फिल्म कही।
ये भी पढ़े-
Param Sundari: सिड-जाह्नवी ने Lalbaugcha Raja के किए दर्शन, भीड़ में परेशान हुईं एक्ट्रेस





