
Ramayana में मंदोदरी बनेंगी साउथ की ये खूबसूरत एक्ट्रेस, Yash के साथ बनेगी जोड़ी
Ramayana Part 1: नितेश तिवारी की ‘रामायण पार्ट 1’ लंबे से लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। फिल्म की स्टारकास्ट को लेकर एक नई जानकारी सामने आई है। अब रीसेंट अपडेट रावण की पत्नी मंदोदरी पर है।
Ramayana Part 1: नितेश तिवारी की रामायण का दर्शक लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म में कौन किसका रोल निभाएगा इसको लेकर भी उत्सुकता है। अब रीसेंट अपडेट रावण की पत्नी मंदोदरी पर है। बॉलीवुड के गलियारों से आ रही जानकारी के मुताबिक रणबीर कपूर और साई पल्लवी स्टारर में अब एक और साउथ एक्ट्रेस की एंट्री हो गई है।इस फिल्म में मंदोदरी के किरदार का खुलासा हुआ है। हालांकि ऑफिशियली इस बात की पुष्टि नहीं हुई है। बता दें कि केजीएफ फेम यश रावण का रोल निभा रहे हैं।
इस अभिनेत्री की रामायण में हुई एंट्री (Kajal Aggarwal To Play This Role in)
अगर आपने अभी भी अनुमान नहीं लगाया है तो हम आपको बता दें कि यह अभिनेत्री कोई और नहीं बल्कि काजल अग्रवाल (Kajal Aggarwal) हैं। सिकंदर मे नजर आईं काजल को नितेश तिवारी ने रामायण में मंदोदरी के लिए कास्ट किया है। उनका लुक टेस्ट भी हो गया है।
कब रिलीज होगी रामायण?
रामायण भारत की मोस्ट एंटीसिपेटेड फिल्म है जिसे पैन-इंडिया लेवल पर बनाया जा रहा है। फिल्म का निर्देशन जहां नितेश तिवारी कर रहे हैं, वहीं निर्माण नमित मल्होत्रा कर रहे हैं। यश भी फिल्म के को-प्रोड्यूसर हैं। भगवान राम की भूमिका रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor), सीता का किरदार साई पल्लवी (Sai Pallavi) निभा रही हैं।
रामायण दो पार्ट्स में रिलीज होगी। अब तक मिली जानकारी के मुताबिक, सनी देओल (Sunny Deol) इसमें हनुमान का रोल निभा रहे हैं और यश रावण के किरदार में दिखाई देंगे।। सई पल्लवी सीता बनेंगी। कैकेयी के रोल के लिए लारा दत्ता का नाम आ रहा है, शीबा चड्ढा मंथरा के रोल में होंगी। लक्ष्मण का रोल रवि दुबे निभा रहे हैं और शूर्पणखा के रोल के लिए रकुल प्रीत सिंह का नाम आ रहा है। रामायण का पार्ट 1 दिवाली 2026 में रिलीज होगा।