अपनों से तंग प्रॉपर्टी डीलर ने किया सुसाइड, वीडियो बनाकर खुद को मार ली गोली

Meerut Proprty Dealer Suicide Case: मेरठ के भावनपुर क्षेत्र में एक प्रॉपर्टी डीलर ने बृहस्पतिवार की रात खुद को गोली मार कर आत्महत्या कर ली।

Meerut Proprty Dealer Suicide Case: यूपी के मेरठ जिले के भावनपुर थाना क्षेत्र में अपनों की ज़्यादती से तंग आकर प्रॉपर्टी डीलर ने खुद को गोली से उड़ा लिया। मरने से पहले प्रॉपर्टी डीलर ने एक वीडियो तैयार किया। शुक्रवार को वीडियो वायरल हो गया। वीडियो में प्रॉपर्टी डीलर रोते हुए अपने भाइयों और पुलिस पर गंभीर आरोप लगा रहा है। पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर मामले की छानबीन कर रही है। हिंदुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।

अपनों से तंग प्रॉपर्टी डीलर ने की आत्महत्या

वीडियो भावनपुर थाना क्षेत्र का बृहस्पतिवार रात का बताया जा रहा है जिसमें 22 वर्षीय प्रॉपर्टी डीलर आसिम अब्बासी रोते हुए दिखाई देता है। वह बोल रहा है कि 150 गज के मकान को लेकर पिछले 6 महीने से उसके भाइयों आमिर और समद ने प्रॉपर्टी के लिए उसे काफी परेशान किया हुआ है। चार दिन पहले भाइयों में मारपीट हुई, जिसमें उस पर भाइयों ने गोली चलाने का झूठा आरोप लगा दिया। भाइयों ने पुलिस से सांठ गांठ कर उसके खिलाफ ही मुकदमा करा दिया। उसके भाई पहले भी उसे परेशान करने के लिए इसी तरह थाने में बैठा चुके हैं जिन्होंने उसकी ज़िन्दगी जहन्नुम बना दी है।

वीडियो में लगाए गंभीर आरोप

मृतक आसिम का जो वीडियो सामने आया है, उसमें वह साफ तौर पर अपने भाइयों और उनके ससुराल वालों के साथ-साथ पुलिस पर भी मिलीभगत कर उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाता नजर आ रहा है। उसने कहा कि उसके बार-बार शिकायत करने के बावजूद पुलिस ने उसकी नहीं सुनी। उल्टा उस पर ही कार्रवाई शुरू कर दी गई। उसे नाजायज तरीके से थाने में बिठाकर उसकी जमीनों पर कब्जा किया जाता रहा। इससे वह मानसिक तनाव में आ गया।

चार मिनट 21 सेकंड के इस वीडियो में वह और भी गंभीर आरोप अपने भाइयों और पुलिस पर लगाता दिख रहा है। एसएसपी डॉक्टर विपिन ताडा का कहना है कि मृतक का फोन पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। उसकी कॉल डिटेल्स निकलवाई जा रही हैं। वायरल वीडियो में सामने आए अन्य बिंदुओं पर भी जांच कराकर दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।

बब्बर शेर की मौत के बाद चिड़ियाघर में हड़कंप, मंडराया बर्ड फ्लू का खतरा…

 

Back to top button