
Haq: यामी गौतम के ‘हक’ का निकला दम, ‘जटाधारा’ का हाल इससे भी बुरा
Haq Box Office Collection Day 1: इस हफ्ते दो बड़ी फिल्में बड़े पर्दे पर रिलीज हुई हैं। इसमें यामी गौतम और इमरान हाशमी अभिनीत ‘हक’ और सोनाक्षी सिन्हा व सुधीर बाबू अभिनीत ‘जटाधारा’ शामिल है।
Haq Box Office Collection Day 1: बॉक्स ऑफिस पर शुक्रवार को रिलीज हुई यामी गौतम धर (Yami Gautam) और इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की ‘हक’ ने तारीफ खूब बटोरी है। तीन तलाक पर ऐतिहासिक शाहबानो केस पर बनी इस फिल्म को समीक्षकों ने बेहतरीन माना है, लेकिन आलम ये है कि सिनेमाघरों में शुक्रवार को फिल्म के शोज में औसतन 10 सीटों पर भी दर्शक नजर नहीं आए। दूसरी ओर, सोनाक्षी सिन्हा और सुधीर बाबू की हॉरर थ्रिलर ‘जटाधरा’ का हाल और भी बुरा है। तेलुगू और हिंदी, दो भाषाओं में रिलीज के बावजूद यह फिल्म पहले दिन लाखों में सिमट गई।
कितना रहा पहले दिन का कलेक्शन?
फिल्म में इमरान हाशमी और यामी के किरदार की काफी ज्यादा तारीफ हुई थी। वहीं अब फिल्म के पहले दिन का कलेक्शन भी सामने आ गया है। सैकनिल्क के डेटा के मुताबिक फिल्म ने पहले दिन 1.86 करोड़ की ओपनिंग ली है। हालांकि वीकेंड पर ये कलेक्शन बढ़ सकता है। उम्मीद है हक पहले दिन 2 करोड़ के आसपास कलेक्शन कर सकती है।
ये भी पढ़े- मलाइका ने Honey Singh के साथ किए ऐसे डांस मूव्स, ‘चिलगम’ गाना देख भड़के यूजर्स
जटाधारा का इससे भी बुरा हाल
वहीं सोनाक्षी सिन्हा की जटाधारा का इससे भी बुरा हाल रहा। हिंदी और तेलुगु में रिलीज हुई जटाधारा पहले दिन सिर्फ 95 लाख का कलेक्शन करने में ही कामयाब हो पाई।
नई फिल्मों ‘जटाधारा’, ‘द गर्लफ्रेंड’ और ‘प्रिडेटर: बैडलैंड्स’ और पुरानी रिलीज ‘थामा’ से कड़ी टक्कर मिलने के बाद ‘हक’ ने बॉक्स ऑफिस पर धीमी ओपनिंग ली। सुपर्ण वर्मा की फिल्म हक को क्रिटिक्स से भी पॉजिटिव रिव्यू मिले हैं।
ये भी पढ़े- The Family Man 3 में नए धुरंधरों की एंट्री, नई मुश्किलों में फंसे श्रीकांत तिवारी
हक फिल्म में यामी गौतम और इमरान हाशमी के अलावा शीबा चड्ढा, वर्तिका सिंह, दानिश हुसैन और राहुल मित्रा जैसे कलाकार नजर आएंगे. फिल्म का निर्देशन सुपर्ण वर्मा ने किया है जबकी इसके राइटर रेशु नाथ हैं. देखने वाली बात होगी कि ये फिल्म कैसा कलेक्शन करती है और इसी के साथ रिलीज हुई सोनाक्षी सिन्हा की फिल्म जटाधरा का कैसे सामना करती है.
ये भी पढ़े- साउथ सिनेमा से कमबैक को तैयार प्रिंयका; SSMB29 से विलेन ‘कुंभा’ का फर्स्ट लुक आउट





