
The Family Man 3 में नए धुरंधरों की एंट्री, नई मुश्किलों में फंसे श्रीकांत तिवारी
The Family Man S3 Trailer: अमेजन प्राइम वीडियो की मोस्ट अवेटेड वेब सीरीज ‘द फैमिली मैन सीजन 3’ का ट्रेलर आ गया है।मनोज बाजपेयी इस बार मोस्ट वांटेड क्रिमिनल बन गए हैं।
The Family Man S3 Trailer: बॉलीवुड एक्टर मनोज बाजपेयी की सीरीज द फैमिली मैन 3 का ट्रेलर जारी कर दिया गया है. सीरीज में इस बार कई सारे बदलाव देखने को मिल रहे हैं. इस सीरीज में 2 बड़ी एंट्री भी हुई है जो लोगों का रोमांच दोगुना कर देंगी. ट्रेलर में मनोज बाजपेयी अपनी फैमिली को फाइनली अपने काम की सच्चाई बताते नजर आ रहे हैं. वहीं हर बार की तरह इस बार भी शो में मनोज बाजपेयी नए दुश्मनों का सामना करते नजर आएंगे.
कैसा है ट्रेलर?
ट्रेलर में साफ दिखाया गया है कि श्रीकांत अब शिकारी नहीं रहे, बल्कि खुद शिकार बन गए हैं। इतना ही नहीं, उनके सामने इस बार जयदीप अहलावत और निमरत कौर हैं। इसके अलावा, सिर्फ देश पर नहीं, बल्कि उनके परिवार पर भी खतरा मंडरा रहा है।
धमाकेदार कहानी और नए विलेन
सीजन 3 की कहानी वहीं से आगे बढ़ती है जहां पिछला सीजन खत्म हुआ था. इस बार श्रीकांत के सामने दो नए और खतरनाक दुश्मन हैं – रुक्मा और मीरा. दोनों के बीच की चालें, जासूसी और षड्यंत्रों का जाल दर्शकों को हर पल सीट से बांधे रखेगा. इस सीजन में एक्शन, सस्पेंस और फैमिली ड्रामा का शानदार मिश्रण देखने को मिलेगा.
ये भी पढ़े- कैटरीना कैफ और विक्की कौशल के घर आई खुशियां, बेबी बॉय का किया स्वागत
मनोज बाजपेयी के अलावा प्रियमणि, शारिब हाशमी, श्रेया धनवंतरि, गुल पनाग, अशलेषा ठाकुर और वेदांत सिन्हा जैसे कलाकार भी अपने-अपने किरदारों में वापसी कर रहे हैं. वहीं जायदेव अहलावत और निमरत कौर की एंट्री कहानी में नई ऊर्जा और खतरे का एहसास लेकर आई है.
ये भी पढ़े- साउथ सिनेमा से कमबैक को तैयार प्रिंयका; SSMB29 से विलेन ‘कुंभा’ का फर्स्ट लुक आउट
इस दिन OTT पर होगी स्ट्रीम
‘द फैमिली मैन 3’ का प्रीमियर 21 नवंबर 2025 को प्राइम वीडियो पर किया जाएगा. यह सीरीज भारत समेत दुनिया के 240 से ज्यादा देशों में एक साथ रिलीज होगी. सीरीज के निर्माता-निर्देशक राज और डीके ने कहा, “इस बार श्रीकांत की जिंदगी पूरी तरह उलट गई है. उसे अपने परिवार और देश दोनों को बचाने के लिए असंभव हालात से गुजरना होगा.
ये भी पढ़े- Rashmika Mandana और विजय देवरकोंडा की वेडिंग डेट लीक, उदयपुर में बजेगी शहनाई!
जयदेव और निमरत इस कहानी में ऐसा ट्विस्ट लेकर आए हैं जो दर्शकों को झकझोर देगा.” मनोज बाजपेयी ने भी अपने किरदार को लेकर उत्साह जताया.





