O Romeo Trailer: प्यार और इंतकाम का खूनी खेल, शाहिद कपूर का दिखा खूंखार अवतार

O Romeo Trailer Out: शाहिद कपूर की फिल्म ओ रोमियो का ट्रेलर रिलीज हो गया है। ट्रेलर में दमदार एक्शन और रोमांस के साथ बेहतरीन कहानी की झलक देखने को मिल रही है।

O Romeo Trailer Out: शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) स्टारर ‘ओ रोमियो’ का ट्रेलर रिलीज होते ही फिल्मी गलियारों में हलचल तेज हो गई है. 21 जनवरी को जारी हुए इस ट्रेलर में शाहिद कपूर ‘हुसैन’ नाम के एक खूंखार गैंगस्टर की भूमिका में हैं, जो तृप्ति डिमरी के प्यार के जाल में फंसता नजर आ रहा है. साजिद नाडियाडवाला के बैनर तले बनी यह फिल्म ‘देवा’ के बाद शाहिद के करियर की सबसे डार्क फिल्म मानी जा रही है.

हुसैन उस्तरा नाम के गैंगस्टर पर बनी है कहानी

फिल्म की कहानी हुसैन उस्तरा के नाम से मशहूर एक गैंगस्टर की जिंदगी पर बनी है जो मुंबई में कभी राज किया करता था। हुसैन उस्तरा कभी दाउद इब्राहिम के साथ अपनी दुश्मनी को लेकर खूब मशहूर रहा है। हुसैन शेख नाम का ये गैंगस्टर अपनी खूंखारियत के चलते हुसैन उस्तरा के नाम से मशहूर था।

तृप्ति डिमरी का ‘रिवेंज’ अवतार

फिल्म में तृप्ति डिमरी का किरदार कहानी की जान नजर आ रहा है. वह एक शांत लेकिन रहस्यमयी लड़की की भूमिका में हैं, जिसका एकमात्र मकसद अपने अतीत का बदला लेना है. इसी मकसद को पूरा करने के लिए वह हुसैन के करीब आती है. कहानी में मोड़ तब आता है जब खूंखार गैंगस्टर हुसैन को उससे सच्चा प्यार हो जाता है, लेकिन तृप्ति की आंखों में सिर्फ नफरत और प्रतिशोध की आग है.

ये भी पढ़े- रणवीर सिंह की दहाड़ Vicky Kaushal का जोश, ‘Dhurandhar 2’ उड़ाएगी दुश्मनों के होश

दिशा पाटनी का डार्क शेड

ट्रेलर में शाहिद और तृप्ति के अलावा दिशा पाटनी का ग्लैमरस और डार्क शेड, नाना पाटेकर का पावरफुल अंदाज और दिग्गज अभिनेत्री फरीदा जलाल का बदला हुआ अवतार दर्शकों को चौंका देता है. साजिद नाडियाडवाला द्वारा निर्मित इस फिल्म का हर फ्रेम सस्पेंस और थ्रिलर से भरा हुआ है.

ये भी पढ़े- स्टैंड-अप कॉमेडी से लंबा ब्रेक लेंगे Zakir Khan, इस वजह से लिया फैसला…

इस दिन होगी रिलीज

यह फिल्म केवल एक लव स्टोरी नहीं, बल्कि एक्शन और इमोशन का एक मिश्रण है. फिल्म के डायलॉग्स और बैकग्राउंड स्कोर इसे एक बड़े स्तर की सिनेमाई फिल्म बनाते हैं. ‘ओ रोमियो’ वैलेंटाइन वीक के मौके पर 13 फरवरी 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी.

ये भी पढ़े- Border 2: जावेद अख्तर ने रिजेक्ट की थी ‘बॉर्डर 2’, पुराने गाने को लेकर मेकर्स को लताड़ा

Back to top button