Nishaanchi Trailer: अनुराग कश्यप की फिल्म ‘निशानची’ का ट्रेलर जारी, क्राइम देख पकड़ लेंगे माथा

Nishaanchi Trailer: अनुराग कश्यप की अपकमिंग फिल्म ‘निशानची’ का आधिकारिक ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। इसमें भावनाओं और ड्रामा का पूरा तड़का है।

Nishaanchi Trailer: अमेजन स्टूडियोज इंडिया और डायरेक्टर अनुराग कश्यप, जो अपनी बोल्ड और दमदार स्टोरीटेलिंग के लिए जाने जाते हैं। निशानची (Nishaanchi) के टीजर ने इसकी दुनिया की पहली झलक दिखा दी है और म्यूजिक तो पहले से ही सबका दिल जीत चुका है, ऐसे में अब फिल्म फिल्म ‘निशानची’ का आधिकारिक ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है. इसमें भावनाओं और ड्रामा का पूरा तड़का है. ट्रेलर को देखने के बाद एक मिनट के लिए आप हिट सीरीज ‘मिर्जापुर’ को जरूर याद करेंगे.

यहाँ देखे ट्रेलर

निशानची के ट्रेलर में भरपूर मसाला, इमोशन्स, ड्रामा और ढेर सारा स्वैग है। इसका ट्रेलर आपको उत्तर प्रदेश के किसी छोटे शहर की गलियों की चहल-पहल से होते हुए फिल्म की कहानी तक ले जाता है।

सितारों ने निभाया दमदार रोल

‘निशानची’ को अजय राय और रंजन सिंह ने जार पिक्चर्स के बैनर तले फ्लिप फिल्म्स के साथ मिलकर प्रोड्यूस किया है. फिल्म की कहानी प्रसून मिश्रा, रंजन चंदेल और अनुराग कश्यप ने लिखी है. ऐश्वर्य ठाकरे इसके जरिए एक्टिंग की दुनिया में डेब्यू कर रहे हैं. इसमें वह एक दमदार डबल रोल में दिखेंगे. उनके साथ वेदिका पिंटो, मोनिका पंवार, मोहम्मद जीशान अय्यूब और कुमुद मिश्रा भी हैं।

ये भी पढ़े-

‘Param Sundari’ की कमाई में उछाल, जानें बॉक्स ऑफिस पर कितना हुआ कलेक्शन

कब रिलीज होगी फिल्म

इसमें दो जुड़वां भाई हैं, बबलू और डबलू। एक गुंडा है तो दूसरा शरीफ। बबलू रंगीली रिंकू से प्यार करता है और तीनों मिलकर अपना खुद का गैंग शुरू करने के चक्कर में हैं। तभी कहानी में मां, चाचा के रूप में नया ट्विस्ट आता है। ट्रेलर की खासियत इसके देसी अंदाज में बोले गए डायलॉग हैं। इसे देखने के बाद अनुराग कश्यप की फिल्मों की याद आ जाएगी। निशानची 19 सितंबर को आपके नजदीकी सिनेमाघरों में होगी रिलीज।

Back to top button