Bijuria: वरुण धवन की फिल्म का पहला गाना ‘बिजुरिया’ जारी, जान्हवी ने बिखेरा हॉटनेस का जलवा

Bijuria: अभिनेता वरुण धवन फिल्म ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ को लेकर चर्चा में हैं। इसमें उनकी जोड़ी जाह्नवी कपूर के साथ बनी है। निर्माताओं ने अब इस फिल्म का पहला गाना ‘बिजुरिया’ जारी कर दिया है।

Bijuria: एक्टर वरुण धवन (Varun Dhawan) और जान्हवी कपूर (Janhvi Kapoor) की फिल्म ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ (Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari) का पहला गाना आज रिलीज हो गया है। ये सोनू निगम के साल 1999 में आए ‘बिजुरिया’ गाने का रीक्रिएशन है। जिसे तेज तर्रार संगीत के साथ फिल्म में पेश किया गया है। यह एक डांस सॉन्ग है। यह इस साल की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। वरुण और जाह्नवी की यह फिल्म 2 अक्टूबर, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

सोनू निगम के हिट सॉन्ग का है रीक्रिएशन

ये गाना सोनू निगम की साल 1999 में आई म्यूजिक अल्बम ‘मौसम’ के गीत ‘बिजुरिया’ का रीएक्रिएशन है। जब ये गाना रिलीज हुआ था तो काफी हिट रहा था। गाने में सोनू निगम की आवाज और उनका डांस काफी पसंद किया गया था। अब फिल्म में भी सोनू निगम के हुक स्टेप को ही कॉपी किया गया है। बस गाने में कुछ एक नई लाइन्स जोड़कर इसे रीमिक्स कर दिया गया है।

जान्हवी ने बिखेरा हॉटनेस का जलवा

गाने की शुरुआत में मनीष पॉल पगड़ी लगाए नजर आते हैं। गाने की जो शुरुआती लाइन्स हैं वो कहीं न कहीं आपको ‘बद्रीनाथ की दुल्हनिया’ के टाइटल ट्रैक की याद दिलाती हैं। इसके बाद गाने में वरुण धवन की एंट्री होती है और वो अपने डांस मूव्स दिखाते हैं। गाने में फिर जान्हवी भी साड़ी में अपनी हॉटनेस का जलवा बिखेरती दिखती हैं। इस गाने में फिल्म की पूरी लीड कास्ट नजर आती है, जिसमें वरुण और जाह्नवी के अलावा रोहित सराफ, सान्या मल्होत्रा और मनीष पॉल भी दिखाई देते हैं। ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।

कैसा है फिल्म का टीजर

Suhana Khan: शाहरुख खान की लाडली की बढ़ीं मुश्किलें, जमीन को लेकर विवादों में सुहाना खान

 

Back to top button