फॉर्मूला वन: लुईस हैमिल्टन ने रचा इतिहास, तोड़ा शूमाकर का रिकार्ड

लुईस हैमिल्टन ने पुर्तगाल ग्रां प्री जीत कर तोड़ा माइकल शूमाकर का रिकार्ड

लंदन। ब्रिटिश ड्राइवर लुईस हैमिल्टन ने पुर्तगाल ग्रां प्री जीतकर रविवार को फॉर्मूला वन रेस का नया इतिहास रच दिया।

यह उनके कैरियर की 92वीं जीत थी, अब वह जर्मनी के महान ड्राइवर माइकल शूमाकर से आगे निकल गए हैं।

हैमिल्टन मर्सिडीज के अपने साथी ड्राइवर वालटेरी बोट्टास से 25.6 सेकंड आगे रहे। रेडबुल के मैक्स वेरस्टाप्पेन तीसरे स्थान पर रहे।

हैमिल्टन ने सबसे तेज लैप निकालकर अतिरिक्त अंक भी बनाया और अब चैम्पियनशिप टेबल में बोट्टास पर उनकी बढत 77 प्वॉइंट्स की हो गई है।

हैमिल्टन ने पहली एफवन रेस 2007 में जीती थी और पहला खिताब 2008 में अपने नाम किया।

वह 2013 में मर्सिडीज से जुड़े और वहीं से उनका कैरियर परवान चढ़ा। वह पांच एफवन खिताब जीत चुके हैं जबकि शूमाकर के नाम सात खिताब हैं।

Leave a Reply

Back to top button