IND vs WI: कोलकाता में भारत के लिए ‘करो या मरो’ की जंग, सेमीफाइनल का टिकट दांव पर

T20 World Cup India Semifinal Scenario: भारत और वेस्टइंडीज के बीच कोलकाता के ईडन गार्डेंस में सुपर-8 का अहम मुकाबला रविवार को खेला जाएगा। यह मैच क्वार्टर फाइनल जैसा है, जिसमें जीतने वाली टीम सेमीफाइनल में पहुंचेगी।

T20 World Cup India Semifinal Scenario: टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में चेन्नई में जिम्बाब्वे को 72 रन से हराने के बाद भारतीय टीम अब कोलकाता पहुंच चुकी है, जहां रविवार को ऐतिहासिक ईडन गार्डेंस में सुपर-8 का अंतिम और निर्णायक मुकाबला खेला जाएगा। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली टीम का सामना 2012 और 2016 की चैंपियन वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम से होगा। यह मुकाबला किसी क्वार्टर फाइनल से कम नहीं है, जो जीतेगा, वह सेमीफाइनल में जाएगा और हारने वाली टीम का सफर यहीं खत्म हो जाएगा।

सेमीफाइनल का गणित क्या कहता है?

अगर भारत यह मुकाबला जीतता है, तो उसके 4 अंक हो जाएंगे और वह ग्रुप-1 में कम से कम दूसरे स्थान पर रहेगा। ग्रुप में दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम पहले स्थान पर बनी हुई है। उसके पहले से ही 4 अंक हैं और नेट रन रेट भी बेहतर है। उसका आखिरी सुपर-8 मैच 1 मार्च को जिम्बाब्वे से है, जहां जीत की संभावना ज्यादा मानी जा रही है।

ग्रुप-1 में टॉप करने वाली टीम ग्रुप-2 की दूसरी रैंक टीम से भिड़ेगी, जबकि दूसरे स्थान पर रहने वाली टीम का मुकाबला ग्रुप-2 की टेबल टॉपर से होगा।

टी-20 वर्ल्ड कप में भारत VS वेस्ट इंडीज़
टी-20 मैच: 04
भारत जीता: 01
विंडीज़ जीता जीता: 03

संभावित सेमीफाइनल समीकरण

4 मार्च को होने वाले पहले सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका की टक्कर न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम या पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम से हो सकती है। वहीं 5 मार्च को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में दूसरे सेमीफाइनल में इंग्लैंड का सामना भारत या वेस्टइंडीज से हो सकता है। भारत-पाकिस्तान सेमीफाइनल की संभावना बेहद कम नजर आ रही है।

हार्दिक पंड्या की भूमिका होगी अहम

इस बड़े मुकाबले में हार्दिक पंड्या की ऑलराउंड क्षमता भारत के लिए एक्स-फैक्टर साबित हो सकती है। बड़े मैचों में उनका अनुभव और आक्रामक खेल टीम को बढ़त दिला सकता है।

कोलकाता का ईडन गार्डेंस एक बार फिर बड़े मुकाबले का गवाह बनने जा रहा है। रन, रोमांच और रणनीति तीनों का संगम इस ‘करो या मरो’ मुकाबले में देखने को मिलेगा। रविवार की शाम सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि सेमीफाइनल की किस्मत का फैसला करेगी। क्रिकेट प्रेमियों के लिए यह मुकाबला किसी महा-जंग से कम नहीं होगा।

Back to top button