
Pilibhit दौरे पर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल… जनकल्याणकारी योजनाओं का दिया लाभ
Anandiben Patel Pilibhit Visit : प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने आज जनपद पीलीभीत भ्रमण के दूसरे दिन मुस्तफाबाद में विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को लाभान्वित किया।
इस अवसर पर अपने सम्बोधन में राज्यपाल जी ने आंगनबाड़ी/स्कूली छात्राओं द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रम की तारीफ करते हुए कहा कि बच्चे अलग अलग अंदाज लेकर सामने आये जो कि प्रशंसा योग है। उन्होंने विश्वास जताया कि भारत विकसित भारत बनेगा, इस सपने को साकार करने का कार्य हम सब का दायित्व है। इसके लिए सतत कार्य करते रहने की आवश्यकता है।
उन्होंने कहा कि फूल खिलता है तो उसे खिलने का अवसर देना चाहिए, जो बच्चे खेलेंगे वे खिलेगें। उन्होंने शिशुओं, धात्री महिलाओं व कुपोषित बच्चों के लिए किये जा रहे कार्यों के बारे में विस्तार से बताया। आँगनबाड़ी केंद्र से लेकर उच्च शिक्षा तक एक सततता होनी चाहिए जिससे विकसित भारत का सपना साकार हो सके। हमारे देश व प्रदेश में इस दिशा में कार्य हो रहा है।
बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ पर की चर्चा
राज्यपाल जी ने महिलाओं की स्थिति पर चर्चा करते हुए कहा कि लिंगानुपात को बेहतर बनाने का प्रयास होना चाहिए। बेटी को बचाने के लिए कार्य होना चाहिए। बेटी का अच्छी तरह से पालन पोषण होना चाहिए। उन्होंने कहा कि 06 वर्ष की बच्चियों का प्रवेश विद्यालय में व 03 वर्ष की बच्चियों को आंगनबाडी केन्द्र में प्रवेश दिया जाये। उन्हें आगे बढ़ाया जाना चाहिए। बेटियां आज सब कुछ कर सकती हैं। सभी को अपने जीवन में अनुशासन लाना चाहिए। आँगनबाड़ी कार्यकत्रियों की समाज में महत्वपूर्ण भूमिका है। कौशल का विकास होना चाहिए। उन्होंने आँगनबाड़ी कार्यकत्रियों की उनके योगदान के लिए सराहना की।
यह भी पढ़ें…
योगी सरकार की जनसुनवाई से IGRS रिपोर्ट में बड़ा सुधार, एक बार फिर श्रावस्ती ने मारी बाजी
डेमों चेक का किया वितरण
इस अवसर पर उन्होंने 200 आंगनबाड़ी केन्द्रों हेतु किट, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के अन्तर्गत 100 स्वीकृति पत्र, 70 वर्ष से अधिक आयु के पात्र व्यक्तियों को 100 आयुष्मान कार्डए क्षय रोगियों को 100 पोषण पोटली, पी०एम० कुसुम योजना के लाभार्थियों को 20 प्रमाण-पत्र, कृषि यंत्रीकरण योजना के 05 लाभार्थियों को प्रमाण पत्र/चाबी, ओ०डी०ओ०पी० योजनांतर्गत के 02 लाभार्थियों को टूल किट एवं 03 लाभार्थियों को 10-10 लाख रू0 की ऋण सहायता हेतु चेक, एन०आर०एल०एम० योजनांतर्गत 05 उत्कृष्ट कार्य करने वाले समूहों की कैडर को 100 प्रशस्ति पत्र, एन०आर०एल०एम० योजनांतर्गत 05 स्वयं सहायता समूहों को 51 सी०सी०एल० के डेमों चेक आदि का वितरण किया।
महिला सशक्तीकरण काम कर रही सरकार
उन्होंने दहेज़ की चर्चा करते हुए कहा कि दहेज़ अपराध का एक बहुत बड़ा कारण है। इसको बन्द करने की जरुरत है। सास को बहू को बेटी की तरह रखना चाहिए। लोगों को जागरूक करने की आवश्यकता है। पूरे भारत में नारी सशक्तिकरण के लिए काम हो रहा। अब हमारी बेटियां बाहर निकल सकती हैं। हमारे प्रधानमंत्री जी मुद्रा योजना, स्वयं सहायता समूह के माध्यम से महिलाओं को मजबूत कर रहे हैं। परिवर्तन हम अपनी आँखों के सामने देख सकते हैं।
यह भी पढ़ें…
यूपी कांग्रेस में मचा घमासान; मनोज यादव की वापसी से तिलमिलाए अजय राय?
आंगनबाड़ी के बच्चों ने दी प्रस्तुति
इस अवसर पर आंगनबाड़ी के बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। राज्यपाल जी ने कार्यक्रम प्रस्तुत करने बच्चों को उपहार भेंट किया। इसके साथ उपाधि महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने नारी सशक्तीकरण पर भाषण दिया तथा दूसरी छात्रा ने नारी सशक्तीकरण पर कविता सुनाई।
जिला पंचायत अध्यक्षा द्वारा मा0 राज्यपाल महोदया, मा0 राज्यमंत्री, मा0 विधायकगणों सहित सभी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि महोदया द्वारा जो भी मार्गदर्शन मिला है उसके ही अनुसार कार्य करेंगे। विधायक बरखेडा स्वामी प्रवक्तानंद जी द्वारा महोदया को रामलला की प्रतिमा, जिलाध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह ने श्री गणेश प्रतिमा, जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह ने स्मृति चिन्ह सहित अन्य जनप्रतिनिधियों द्वारा प्रतिमा व बाँसुरी भेंट की गयी।
यह भी पढ़ें…