
इस उम्र की महिलाओं में होती है सेक्स की जबरदस्त इच्छा: एक स्टडी

अब तक की रिसर्च में यह माना जा रहा था कि महिलाओं में 28 की उम्र में सेक्शुअल एक्सपीरियंस गजब का होता है और पुरुषों के लिए 31 की उम्र खास होती है, पर अब हुई एक ताजा स्टडी में कहा गया है कि औरतों के जीवन में बढ़िया सेक्शुअल एक्सपीरियंस इस उम्र से 7 साल बाद होता है।
रिपोर्ट के मुताबिक नई स्टडी में सेक्स की जबरदस्त इच्छा रखने वाली महिलाओं की उम्र 35 से 44 के बीच पाई गई है, जिनमें से 17% महिलाओं ने अपने चरम पर पहुंचने की क्षमता को 10 में से 10 पॉइंट दिए हैं।
एक तिहाई से ज्यादा महिलाएं, यानी इसी एज ग्रुप की 36% महिलाएं हफ्ते में दो से तीन बार सेक्स करती हैं और इनके अलावा 20% महिलाएं हैं जो हफ्ते में चार से छह बार तक सेक्स करती हैं। इस एज ग्रुप की एक तिहाई से ज्यादा महिलाएं अपनी सेक्स लाइफ से बेहद खुश हैं।
दिलचस्प बात यह है कि मिडल एज ग्रुप की महिलाओं के यौन जीवन को फैंटसी पर आधारित नॉवल ‘फिफ्टी शेड्स ऑफ ग्रे’ ने काफी प्रभावित किया है।
जिन्होंने यह किताब पढ़ी है, उनमें से 47% महिलाओं का कहना है कि इससे उनकी सेक्स लाइफ बहुत ही प्रभावित हुई है। वैसे गौर करें कि इसी ट्रेंड पर चलते दिख रहे हैं 35 से 44 एज ग्रुप के फन-लविंग सिलेब्रिटीज।
48 साल की हॉलिवुड ब्यूटी कैमरन डियाज़ ने कहा कि जैसे-जैसे उनकी उम्र बढ़ रही है, वैसे-वैसे वह अपनी जिंदगी में सेक्स को और ज्यादा इंजॉय कर रही हैं। उन्होंने कहा, ‘मुझे फिजिकल कॉन्टेक्ट पसंद है। मुझे हमेशा की तरह ही अपने प्यार को छूना पसंद है।’
सेक्स टॉय बेचने वाली लवहनी ने 18 से 65 साल की उम्र के 2,100 पुरुष और महिलाओं पर एक पोल किया। इस पोल का मकसद यह पता लगाना था कि लोग अपनी सेक्स लाइफ से कितने खुश हैं। वे अक्सर कितनी बार सेक्स करते हैं और उम्र का सेक्स के प्रति जोश पर क्या असर पड़ता है?
सेक्स ऐंड रिलेशनशिप एक्सपर्ट जूली पीसगुड ने बताया, ‘अधिकतर महिलाओं में सेक्स की इच्छा उम्र के साथ बढ़ती है और वे अपने मिड-थर्टीज से फॉर्टीज तक के बीच सेक्स के चरम को छूती हैं।’
उन्होंने कहा, ‘इस सर्वे को देखकर ऐसा पता चलता है कि जैसे ही महिलाएं अपने थर्टीज और फॉर्टीज में कदम रखती हैं, जिनमें से कई लॉन्ग-टर्म रिलेशनशिप में होती हैं, वे अपने शरीर के प्रति जागरूक हो जाती हैं जिससे उनकी और उनके पार्टनर की जरूरत पूरी होती महसूस होती है।’