Lucknow: ट्रांसपोर्ट नगर में दर्दनाक हादसा, 3 मंजिला बिल्डिंग गिरने से कई लोग दबे…

राजधानी लखनऊ के ट्रांसपोर्ट नगर में शनिवार शाम एक बिल्डिंग ढह गई। हादसे के बाद अफरातफरी मच गई। हादसे में मलबे के नीचे कई लोगों के दबे होने की आशंका है।

Building Collapse in Lucknow: लखनऊ में शनिवार शाम बड़ा हादसा हो गया। ट्रांसपोर्ट नगर में 3 मंजिला बिल्डिंग अचानक गिर गई। घटना के वक्त बिल्डिंग के बेसमेंट में काम चल रहा था। करीब 10 लोगों के अंदर फंसे होने की आशंका है।राजधानी लखनऊ के ट्रांसपोर्ट नगर में शनिवार शाम एक बिल्डिंग ढह गई। बिल्डिंग में एक दवा का गोदाम बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका है।

घटना की पहली वीडियो सामने आई है वीडियो को देखकर लगता है कि मृतको की संख्या बढ़ सकती है। इसमें कई मजदूर जमीन पर घायल पड़े हुए नजर आ रहे हैं। अफरातफरी का माहौल है। एक युवक की मौत की सूचना भी आ रही है। हालांकि, इसकी अभी पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस के साथ दमकल की टीम ने राहत बचाव का काम शुरू कर दिया है। कौन दबा है, कितने लोग हैं, अब तक ये पता नहीं चल सका है।

बताया जा रहा है कि ट्रांसपोर्ट नगर में एक इमारत में कई कंपनियों का गोदाम बना हुआ था। शनिवार को बेसमेंट में काम चल रहा था। इस दौरान अचानक इमारत टेढी हुई, जब तक लोग कुछ समझ पाते पूरी बिल्डिंग भरभराकर गिर गई।

Back to top button