Lucknow News: लखनऊ में बेखौफ अराजतकतत्व, वीमेन पावर लाइन की गाड़ी पर पथराव…

Lucknow News: राजधानी लखनऊ में बेखौफ अराजतकतत्वों ने 1090 की महिलाकर्मियों को लेकर जा रही बस पर पथराव कर दिया। स्टाफ के विरोध करने पर दबंग गाली गलौज कर भाग निकले।

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ (Lucknow News) में 1090 की महिलाकर्मियों को लेकर जा रही बस पर पथराव और गली गलौज का मामला सामने आया है। लोहिया पथ पर जियामऊ पुलिस चौकी के पास अराजकता कर रहे लोगों ने आधी रात वीमेन पावर लाइन (1090) की गाड़ी रोक ली। चालक और उसमें सवार 1090 की महिला कर्मियों से अभद्रता और गाली गलौज की। विरोध पर गाड़ी में तोड़फोड़ की। यह आरोप लगाते हुए गौतमपल्ली कोतवाली में 1090 में तैनात एएसपी ने मुकदमा दर्ज कराया है।

गाड़ी में सवार थी महिलाकर्मी

महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन के स्टाफ अफसर एएसपी विजय त्रिपाठी की तहरीर पर दर्ज की गई एफआईआर के मुताबिक 8 सितंबर की नाइट शिफ्ट रात 12 बजे खत्म हुई थी। हेड कांस्टेबल शेषविंद सरकारी वाहन से महिला कर्मियों को घर छोड़ने जियामऊ जा रहे थे। रास्ते में कुछ अराजक लोगों ने उनकी गाड़ी रुकवा ली। आरोप है कि गाड़ी रोकते ही लोग गाली-गलौज करने लगे। इसी दौरान एक ने वाहन का शीशा तोड़ दिया। इससे महिलाकर्मी भी सहम गईं। उन्होंने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी।

कर्मचारियों को घर छोड़ने के बाद ड्राइवर वापस लौटा और वारदात की जानकारी उच्च अधिकारियों को दी। शनिवार को महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन के स्टॉफ अफसर विजय त्रिपाठी ने गौतमपल्ली कोतवाली में तहरीर दी। जिसके आधार पर सरकारी कार्य में बाधा डालने, सरकारी कर्मचारी को ड्यूटी से रोकने और धमकी देने की धारा में मुकदमा दर्ज किया गया है। ड्राइवर ने पथराव में शामिल सतीश यादव का नाम बताया है। जिसकी तलाश पुलिस कर रही है।

Back to top button