रजोनिवृत्ति या मेनोपॉज महिलाओं के लिए मुश्किल समय, जानें जरूरी टिप्स

Menopause (symbolic photo)

किसी भी महिला के जीवन के महत्वपूर्ण चरणों में से एक है रजोनिवृत्ति या मेनोपॉज। रजोनिवृत्ति एक ऐसा समय है, जब महिलाओं के स्वास्थ्य पर बहुत ज्यादा ध्यान देने की जरूरत होती है।

हर स्त्री के लिए मेनोपॉज जीवन का एक चुनौतीपूर्ण समय होता है। ऐसे में बच्चों और घर परिवार वालों का ध्यान, अपने करीयर का ख्याल रखने के साथ-साथ खुद का ख्याल रखना काफी मुश्किल हो सकता है।

आज हम आपको बता रहे हैं वो टिप्स जो रजोनिवृत्ति या मेनोपॉज के समय आपकी काफी मदद कर सकते हैं।  

1 हेल्दी रुटीन फॉलो करें

अच्छी नींद लेना, अपने शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य की देखभाल करना बहुत ज़रूरी है।

शरीर को जीवन के इन परिवर्तनों से निपटने का मौका देने के लिए पौष्टिक भोजन बहुत ज़रूरी है।

2 व्यायाम करें

रजोनिवृत्ति के दौरान, हड्डियां कमजोर होने लगती हैं, ऐसे में हड्डियों की ताकत बढ़ाने के लिए व्यायाम विशेष रूप से सहायक है।

यह आपके मानसिक स्वास्थ्य की देखभाल करेगा और चिंता को भी कम करेगा।

3 शराब और धूम्रपान का सेवन छोड़े

धूम्रपान हॉट फ्लैशेज को ट्रिगर करता है और हृदय रोग और ऑस्टियोपोरोसिस के जोखिम को भी बढ़ाता है।

साथ ही शराब भी हॉर्मोनल असंतुलन का कारण बनती है। इसलिए इसे छोड़ना ही बेहतर है।

4 ‘मी टाइम’ के लिए समय निकालें

रजोनिवृत्ति के दौरान शरीर में कई बदलाव आने लगते हैं, ऐसे में यह बहुत महत्वपूर्ण है कि आप अपना ख्याल रखने एक लिए खुद को समय दें।

यदि आपको कोई एक्टिविटी पसंद हो तो वो करें इससे आपका मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

इस टाइम में आप अपनी दोस्त से मिलने भी जा सकती हैं यह आपकी मेंटल हेल्थ को भी ठीक रखेगा।

कई महिलाओं को हॉट फ्लैशेस, चिंता, नींद न आना, वजन बढ़ना और योनि में सूखापन का अनुभव होता है।

लक्षण ज्यादा गंभीर होने पर स्त्री रोग विशेषज्ञ की मदद लें।

Back to top button