Ajmer से राष्ट्रीय अभियान की शुरुआत, किशोरियों को मुफ्त HPV वैक्सीनेशन

PM Modi Rajasthan Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशभर में 14 साल की किशोरियों के लिए ह्यूमन पैपिलोमावायरस (HPV) वैक्सीनेशन प्रोग्राम की शुरुआत की है। इस राष्ट्रीय अभियान का उद्देश्य सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से लड़कियों को समय रहते सुरक्षा प्रदान करना है।

प्रधानमंत्री ने कार्यक्रम की शुरुआत अजमेर में आयोजित एक विशेष समारोह के दौरान की। उन्होंने कहा कि यह पहल महिलाओं के स्वास्थ्य को मजबूत करने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है और आने वाले वर्षों में देश में सर्वाइकल कैंसर के मामलों में बड़ी कमी लाने में मदद करेगी।

हर साल 1.15 करोड़ लड़कियों को मिलेगा लाभ
सरकार के अनुसार इस प्रोग्राम के तहत हर साल देश के सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में लगभग 1.15 करोड़ 14 वर्षीय लड़कियों को HPV वैक्सीन लगाई जाएगी। यह वैक्सीन पूरी तरह मुफ्त होगी और सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों, जिला अस्पतालों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों और स्कूल-आधारित कैंप के जरिए उपलब्ध कराई जाएगी।

क्यों जरूरी है HPV वैक्सीन?
HPV एक वायरस है जो सर्वाइकल कैंसर का प्रमुख कारण माना जाता है। भारत में महिलाओं में होने वाले कैंसर में सर्वाइकल कैंसर बड़ी संख्या में सामने आता है। डॉक्टरों के अनुसार किशोरावस्था में वैक्सीन लेने से इस बीमारी के खतरे को काफी हद तक रोका जा सकता है।

यह भी पढ़ें…

जालोर में बड़ा हादसा… ब्लैकबोर्ड गिरने से 6 वर्षीय छात्रा की दर्दनाक मौत

स्कूल और आंगनवाड़ी के जरिए जागरूकता
सरकार इस अभियान को सफल बनाने के लिए स्कूलों, आंगनवाड़ी केंद्रों और आशा कार्यकर्ताओं की मदद से जागरूकता अभियान भी चलाएगी। ग्रामीण और दूरदराज इलाकों में विशेष टीकाकरण शिविर लगाए जाएंगे, ताकि कोई भी लड़की इस सुविधा से वंचित न रहे।

यह भी पढ़ें…

राजस्थान के भिवाड़ी में केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग… 7 लोगों की जलकर मौत

महिलाओं के स्वास्थ्य पर फोकस
प्रधानमंत्री ने कहा कि यह पहल ‘नारी शक्ति’ को सशक्त बनाने की दिशा में बड़ा कदम है। उन्होंने राज्यों से इस कार्यक्रम को मिशन मोड में लागू करने और अभिभावकों से अपनी बेटियों को वैक्सीन जरूर दिलाने की अपील की।

स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, आने वाले वर्षों में इस कार्यक्रम का विस्तार अन्य आयु वर्ग तक भी किया जा सकता है, जिससे देश में महिलाओं के स्वास्थ्य और सुरक्षा को और मजबूत किया जा सके।

यह भी पढ़ें…

मौत से पहले क्या हुआ था? डॉक्टर के बयान ने साध्वी केस में खड़े किए नए सवाल

Back to top button