
Viral Video: राम मंदिर गर्भगृह में दिखा अनोखा पक्षी, विडियो सोशल पर वायरल
Ayodhya: राम मंदिर में हाल ही में कुछ ऐसी घटना हुई जिसे लोग चमत्कार बता रहे हैं। दरअसल, रामलला की मूर्ति के पास गरुड़ पक्षी पहुंच गया और मूर्ति की परिक्रमा करने लगा। इस वीडियो को भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने सोशल मीडिया प्लेटफाॅर्म पर पोस्ट किया है।

आकर्षण का केंद्र कहे जाने वाले अयोध्या में स्थित श्री राम मंदिर में एक अद्भुत घटना ने सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया है। प्रभु राम के विराजमान होने के बाद जहां देश भर के राम भक्त अयोध्या पहुंचकर प्रभु राम का दर्शन पूजन कर अपने आप को धन्य मान रहे हैं। वहीं अब प्रभु राम के मंदिर में जहां बालक राम विराजमान है, उस गर्भ गृह में एक पक्षी परिक्रमा करते हुए नजर आया। पक्षी कभी बालक राम के सिर पर बैठकर चरण वंदन करते नजर आ रहा है, तो कभी अपने पंख को फैलाकर गर्भ ग्रह की परिक्रमा कर रहा है। जिसका वीडियो तेजी के साथ सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
वायरल हुआ राम मंदिर का ये वीडियो
दरअसल इन दिनों एक वीडियो तेजी के साथ वायरल हो रहा है। वीडियो में एक पक्षी प्रभु राम के गर्भ गृह में परिक्रमा करता नजर आ रहा है। परिक्रमा करते-करते वह प्रभु राम के मस्तिष्क पर बैठकर फिर परिक्रमा कर रहा है. बता दें कि जिस तरह से प्रभु राम के विराजमान होने के बाद अयोध्या में आस्था का जन सैलाब उमड़ पड़ा है और लोग देश के कोने-कोने से आकर दर्शन पूजन कर रहे हैं, तो वही इंसान से लेकर अब बंदर और पक्षी तक प्रभु राम के दर्शन पूजन कर अपने जीवन को धन्य मान रहे हैं।
लोगों ने बताया चमत्कार
मंदिर के गर्भगृह में पक्षी का पहुंचना चमत्कार माना जा रहा है और लोगों ने इस चमत्कार को अपनी आंखों से देखा। लोगों का मानना है कि यह पक्षी कोई और नहीं, बल्कि पक्षियों के राजा गरुड़ देव हैं, जो अपने प्रभु श्री राम का दर्शन करने आए हैं। लोगों ने इस नजारे को मोबाइल में कैद कर लिया। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
इस वीडियो को भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने सोशल मीडिया प्लेटफाॅर्म एक्स पर अपने आधिकारिक अकाउंट से शेयर किया है। वीडियो पर लिखा है कि गरुड़ देव प्रभु श्रीरामलला के गर्भगृह की परिक्रमा लगा रहे हैं।