
LDA से 21 हजार फाइलें गायब, रिकॉर्ड नहीं खोज पा रहा विभाग..?
LDA Land Scam: लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) से करीब 21 हजार फाइलें गायब हो गई हैं। यह तब हुआ जब LDA ने एक कंपनी को फाइलें डिजिटली सेव करने के लिए दी थीं।
LDA Land Scam: लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) में भ्रष्टाचार की परतें फिर उधड़ने लगीं हैं। अब एक नया घोटाला सामने आया है, जिसमें करीब 21,000 अहम फाइलें रहस्यमय तरीके से गायब हो गई हैं। यह तब हुआ जब LDA ने एक कंपनी को फाइलें डिजिटली सेव करने के लिए दी थीं। डेटा सेव करने के बाद कंपनी ने फाइलें ही नहीं लौटाईं। बाद में जब इसका मिलान किया गया तो भारी गैप दिखा। कंपनी ने फाइलें वापस नहीं लौटाईं जिससे सैकड़ों लोगों का काम रुका हुआ है। आम जनता को परेशानी कला सामना करना पड़ रहा है। क्या ये लापरवाही है या सुनियोजित भ्रष्टाचार?
गायब फाइलों की जांच जारी
LDA उपाध्यक्ष ने कहा: “गायब फाइलों की जांच जारी है, रिकॉर्ड मंगाया जा रहा है” इस मामले को गंभीरता से लेते हुए एलडीए प्रशासन ने अपने रिकॉर्ड विभाग में तैनात बाबुओं को तत्काल फाइलें खोजने का निर्देश दिया, लेकिन तमाम प्रयासों के बावजूद 24 फाइलों का कुछ भी पता नहीं चला। इससे अब यह आशंका और गहराती जा रही है कि इस फर्जीवाड़े में एलडीए के कुछ कर्मचारी या अधिकारी भी शामिल हो सकते हैं।
प्रशासन में हड़कंप, जांच के घेरे में अधिकारी
फाइलों के लापता होने की सूचना मिलते ही एलडीए में अफरा-तफरी मच गई। उच्च अधिकारियों ने संबंधित रिकॉर्ड विभाग से जवाब-तलब करना शुरू कर दिया है। इस बात की भी जांच हो रही है कि ये फाइलें कब और कैसे गायब की गई, और क्या इसके पीछे अंदरूनी सांठगांठ है।





