
राज्यसभा चुनाव का ऐलान… 10 राज्यों की 37 सीटों पर 16 मार्च को वोटिंग
Election Commission: निर्वाचन आयोग ने देश के 10 राज्यों की 37 राज्यसभा सीटों के लिए चुनाव कार्यक्रम घोषित कर दिया है। अप्रैल में कई सदस्यों का कार्यकाल समाप्त होने के कारण यह प्रक्रिया शुरू की गई है। आयोग के अनुसार मतदान 16 मार्च को कराया जाएगा, जबकि पूरी चुनावी प्रक्रिया 26 फरवरी से शुरू होगी।
अधिसूचना और नामांकन की तारीख
चुनाव कार्यक्रम के मुताबिक 26 फरवरी को अधिसूचना जारी की जाएगी। इसके बाद उम्मीदवार 5 मार्च तक अपने नामांकन पत्र दाखिल कर सकेंगे। नामांकन पत्रों की जांच 6 मार्च को होगी और उम्मीदवार 10 मार्च तक अपना नाम वापस ले सकेंगे।
किन राज्यों में कितनी सीटें खाली?
राज्यसभा की इन 37 सीटों में सबसे ज्यादा महाराष्ट्र से सात सीटें खाली हो रही हैं. इसके अलावा तमिलनाडु, बिहार और पश्चिम बंगाल से पांच-पांच सीटें रिक्त होंगी. ओडिशा से चार और असम से तीन सीटों पर चुनाव होंगे. हरियाणा, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना से दो-दो सीटों, जबकि हिमाचल प्रदेश से एक सीट पर मतदान होगा.।
यह भी पढ़ें…
AI Impact Summit 2026 में रोबोटिक डॉग पर बवाल; गलगोटिया यूनिवर्सिटी…चूक हुई लेकिन…
मतदान और परिणाम
निर्वाचन आयोग के कार्यक्रम के अनुसार 16 मार्च को मतदान होगा और उसी दिन मतगणना कर परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे। राज्यसभा के चुनाव अप्रत्यक्ष होते हैं, जिसमें संबंधित राज्यों के विधायक मतदान करते हैं।
सियासी हलचल तेज
चुनाव कार्यक्रम के ऐलान के साथ ही विभिन्न दलों में उम्मीदवारों को लेकर चर्चा तेज हो गई है। कई राज्यों में संख्या बल के आधार पर जीत का गणित पहले से तय माना जा रहा है, लेकिन कुछ सीटों पर क्रॉस वोटिंग या रणनीतिक मुकाबले की संभावना से राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गई है।
यह भी पढ़ें…
NSUI नए अध्यक्ष की तलाश तेज… उम्मीदवारों से आमने-सामने सवाल करेंगे राहुल गांधी
दलों के लिए अहम परीक्षा
इन चुनावों को आगामी लोकसभा चुनावों से पहले राजनीतिक दलों की ताकत और रणनीति के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। राज्यसभा में संख्या बढ़ाना केंद्र सरकार और विपक्ष दोनों के लिए अहम माना जाता है।
यह भी पढ़ें…





