चलती ट्रेन में युवती से दुष्कर्म… फरार आरोपी TTE की तलाश में जुटी GRP

Girl Rape in Gorakhpur Ahmedabad Express: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से एक ऐसी खबर सामने आई है, जो आपको हैरान और सोचने पर मजबूर कर देगी। एनसीसी की ‘सी’ सर्टिफिकेट परीक्षा देकर युवती अहमदाबाद–गोरखपुर एक्सप्रेस से मऊ से गोरखपुर लौट रही छात्र को सीट देने के बहाने उसके साथ दुष्कर्म किया। दुष्कर्म के आरोप में नामजद टिकट परीक्षक (TTE) राहुल कुमार के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। एसपी रेलवे ने फरार आरोपी पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है।

घटना सामने आने के बाद आरोपी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। मामला सामने आने के बाद यात्रियों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं।

आरोपी की तलाश में कई टीमें
एसपी रेलवे के अनुसार, आरोपी की गिरफ्तारी के लिए जीआरपी की कई टीमें गठित की गई हैं। ये टीमें लगातार उसके संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। पुलिस को आशंका है कि आरोपी लगातार ठिकाना बदल रहा है, इसलिए तकनीकी और स्थानीय स्तर पर भी खोजबीन तेज कर दी गई है।

सूत्रों के मुताबिक, आरोपी के मोबाइल नंबर और संपर्कों की भी जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

घटना ने बढ़ाई चिंता
बताया जा रहा है कि गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस के एसी प्रथम श्रेणी कोच की यह घटना चलती ट्रेन में हुई, जिससे यात्रियों खासकर महिलाओं की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता उत्पन्न हो गई है। पीड़िता ने शिकायत दर्ज कराते हुए आरोपी टीटीई पर जबरन दुष्कर्म का आरोप लगाया है। शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है।

यह भी पढ़ें…

राज्यसभा चुनाव का ऐलान… 10 राज्यों की 37 सीटों पर 16 मार्च को वोटिंग

निलंबन और विभागीय कार्रवाई
घटना के सामने आते ही संबंधित विभाग ने आरोपी टिकट परीक्षक (TTE) राहुल कुमारको निलंबित कर दिया है। भारतीय रेलवे ने स्पष्ट किया है कि दोषी पाए जाने पर आरोपी के खिलाफ कड़ी विभागीय कार्रवाई भी की जाएगी। रेलवे प्रशासन ने कहा है कि यात्रियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और ऐसे मामलों में शून्य सहनशीलता की नीति अपनाई जाएगी।

सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा
घटना के बाद रेलवे और Government Railway Police ने ट्रेनों में सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा शुरू कर दी है। महिला यात्रियों की सुरक्षा के लिए अतिरिक्त गश्त और निगरानी बढ़ाने पर भी विचार किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें…

AI Impact Summit 2026 में रोबोटिक डॉग पर बवाल; गलगोटिया यूनिवर्सिटी…चूक हुई लेकिन…

पीड़िता को सहायता
पुलिस ने बताया कि पीड़िता को चिकित्सकीय और कानूनी सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। उसके बयान दर्ज कर लिए गए हैं और मेडिकल परीक्षण की रिपोर्ट का इंतजार है।

अधिकारियों ने कहा है कि मामले की निष्पक्ष और तेज जांच कर दोषी को सख्त सजा दिलाई जाएगी, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो सके।

यह भी पढ़ें…

NSUI नए अध्यक्ष की तलाश तेज… उम्मीदवारों से आमने-सामने सवाल करेंगे राहुल गांधी

Back to top button