
भारतीय रिजर्व बैंक ने असिस्टेंट भर्ती परीक्षा का रिजल्ट किया जारी, यहाँ करें चेक

नई दिल्ली। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने असिस्टेंट भर्ती परीक्षा का नतीजा घोषित कर दिया है। परीक्षा का परिणाम आधिकारिक साइट rbi.org.in पर जारी किया गया है। जो भी उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वे rbi.org.in पर परिणाम देख सकते है।
इस डायरेक्ट लिंक से चेक करें रिजल्ट
ऐसे देखें रिजल्ट
सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक साइट rbi.org.in पर जाना होगा। इसके बाद होम पेज पर उपलब्ध RBI असिस्टेंट फाइनल भर्ती परीक्षा परिणाम 2019 लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद एक नया पेज खुलेगा,
जहां उम्मीदवारों को प्रोविजनल रूप से चयनित उम्मीदवारों की सूची पर क्लिक करना होगा। इसके बाद आपका परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा। रिजल्ट चेक करें और डाउनलोड करें। आगे की आवश्यकता के लिए उसी की हार्ड कॉपी रखें।
भारतीय रिजर्व बैंक ने असिस्टेंट की मुख्य परीक्षा रविवार, 22 नवंबर, 2020 को आयोजित गई थी। वहीं 14 और 15 फरवरी, 2020 को आरबीआई असिस्टेंट प्रीलिम्स परीक्षा आयोजित की थी।
परीक्षा के परिणाम 17 मार्च, 2020 को घोषित किए गए थे। इस भर्ती अभियान के माध्यम से असिस्टेंट के कुल 926 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार RBI की आधिकारिक साइट पर जा सकते हैं।
गौरतलब है कि हाल ही में आरबीआई ने जूनियर इंजीनियर (सिविल) और जूनियर इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल) भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है।
इसके तहत कुल 48 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। आवेदन की प्रक्रिया आज से ही शुरू हो चुकी है और उम्मीदवार 15 फरवरी 2021 तक चलेगी। ऐसे में अभ्यर्थी अपना ऑनलाइन अप्लीकेशन सबमिट कर पाएंगे।